सार :

प्रदेश में प्री मॉनसून बारिश की गतिविधियां जारी है। ऐसे में मॉनसून के आने की खबर राहत देती है। प्रदेश में जल्द ही मॉनसून का आगमन होने वाला है अभी तक सुस्त पड़ा मॉनसून जाग गया है और अपनी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है। मुम्बई में अटका मॉनसून अब प्रदेश में जोरदार बारिश करा रहा है। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंच गया है और अगले 1 से 2 दिनों में इसके पूरे राज्य में एक्टिव होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में प्री- मानसून गतिविधियां जारी हैं। सोमवार को भोपाल, रायसेन, धार, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, खंडवा और कई अन्य जिलों में बारिश दर्ज की गई। धार में सबसे ज्यादा 44 मिमी बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून में देरी के कारण मध्य प्रदेश में जून में सामान्य से 52% कम बारिश हुई। हालांकि अब प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को भोपाल और धार समेत कई जिलों में आंधी और बारिश हुई, जिससे मौसम लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

अगर हम राजधानी समेत बड़े शहरों के तापमान की बात करें तो इंदौर में अधिकत्म तापमान 34.7°C, उज्जैन में 35°C, भोपाल में 35.2°C, जबलपुर में 36°C और ग्वालियर में 40.2°C दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान धार में नोट किया गया। अभी यहां लगातार और जोरदार बारिश की जरूरत है जिससे यह गर्मी खत्म होगी और उमस मिटेगी। पूरे मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून के पूरी तरह से दस्तक देने की उम्मीद है।

आज एमपी में पहुंचेगा मॉनसून :

मध्य प्रदेश में अब जल्द ही मॉनसून का इंतज़ार खत्म होने वाला है और प्रदेश में मॉनसून प्रबेश लेगा। फिलहाल पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में मानसून सक्रिय है और मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में यह पूरे छत्तीसगढ़ में फैल जाएगा। इसके बाद मध्य प्रदेश में मानसून का आगमन लगभग तय माना जा रहा है। इस बार अल नीनो की वजह से और अनुकूल वातावरण न मिलने की वजह से मॉनसून मुम्बई में ही अटक गया था। जिससे गर्मी के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था और लोग बेसब्री से मॉनसून के आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। अब कुछ दिनो में मॉनसून ने अपनी रफ़्तार पकड़ ली है और अब जल्द ही एमपी में मॉनसून का आगमन होगा।

आईएमडी ने इन जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी :

बीते दिन सोमवार को कई जिलों में जोरादार आंधी तूफान के साथ बारिश हुई और तापमान में काफ़ी गिरावट देखने को मिली। आईएमडी ने कल की तरह आज भी जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, भोपाल, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, धार, बड़वानी,ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, आलीराजपुर और झाबुआ में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *