सार :
बॉक्स ऑफिस पर कुछ न कुछ धमाल मचा ही रहता है। कुछ फिल्मे रिलीज हो चुकी रहती हैं तो कुछ आने वाली है और कई बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही होती हैं। ऐसे ही बॉलिवुड न्यूज़ के साथ अभी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा हुआ है। आईए जानते हैं बॉलिवुड की कुछ ख़ास खबरें।
विस्तार :
- दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर छठा बिखेर रही है। इम्तियाज अली और नयनिका महतानी की 78 साल के लंबे कालखंड में फैली यह कहानी शुरू में खूबसूरत फ्रेम में सजी साधारण पीरियड लव स्टोरी मालूम देती है। फिल्म का फर्स्ट हाफ खासा धीमा है। लेकिन फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है।
- जेम्स कैमरून की प्रसिद्ध ‘अवतार’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ है। यह फिल्म शानदार वीएफएक्स, नए ‘ऐश क्लैन’ (राख कबीले) और सुली परिवार के भावनात्मक सफर को दर्शाती है। यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
- वेलकम टू द जंगल’ एक बहुप्रतीक्षित हिंदी एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। यह लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, अरशद वारसी और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म हाल ही में रिलीज़ हुई है।
- शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म मल्टीप्लेक्स दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई और इसने रिलीज के मात्र 6 दिनों के भीतर ही वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था।
इम्तियाज़ अली की फिल्म “मैं वापस आऊंगा” उड़ा रही गर्दा:
इम्तियाज अली की दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म भारत-पाक बंटवारे पर बनी लव स्टोरी “मैं वापस आऊंगा” लगातार थिएटर्स में भीड़ जुटा रही है। पहले हफ्ते के कमजोर टोटल के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे सोमवार को मैं वापस आऊंगा ने पहले 8 दिनों से भी ज्यादा कलेक्शन किया था, जिससे यह साबित हो गया कि यह फिल्म अभी नहीं रुकने वाली। मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इम्तियाज की फिल्म ने पहले पूरे हफ्ते में 12 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया था, लेकिन फिल्म ने अपने दूसरे वीक में ऐसा कमाल किया की फिल्म ने पहले हफ़्ते की कमाई केवल तीन दिनों में ही कर ली। दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की शानदार सफलता ने बॉलीवुड को बहुत बड़ी उम्मीद दी है, क्योंकि यह उन छोटे बजट की फिल्मों में से है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
अवतार: फायर एंड ऐश हुई ओटीटी रिलीज :
मोस्ट पॉपुलर फिल्म सीरिज अवतार: फायर एंड ऐश’ (Avatar: Fire And Ash) को भारत में 24 जून 2026 को ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर हिंदी डब्ड भाषा में रिलीज़ कर दिया गया है। इस फ़िल्म सीरीज ने भारत में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अपने पहले भाग से ही यह फ़िल्म लोगों की पसंद बन गई थी अब इसका तीसरा भाग भी दर्शकों को खूब पसंद आया हैं। फ़िल्म काफी पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी थी लेकिन अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म भी मिल गया है। यहां भी लोग इसे खूब देख रहे हैं।
वेलकम टू द जंगल की रिलीज़ को लेकर दर्शकों में उत्साह :
अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज के पहले दिन ही कमाल दिखा चुकी है। इसने जबरदस्त ओपनिंग की है और अक्षय की पुरानी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, ‘मैं वापस आऊंगा’ टस से मस नहीं हुई, ‘कॉकटेल 2’ भी टिकी हुई है। अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस और कई कलाकार लीड रोल्स में हैं। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है आज संडे को फिल्म के शानदार कमाई की उम्मीद की जा रही है। यह दर्शकों के बीच उत्साह बनाए रखे है।
“कॉकटेल 2” ने की कितनी कमाई ?
हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन करने में लगी है। फ़िल्म को दर्शकों द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म मल्टीप्लेक्स दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई और इसने रिलीज के मात्र 6 दिनों के भीतर ही वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था। शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 74.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 122 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है।
