सार :

बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों बटोर रहे हैं वह चर्चा का विषय तब बने जब उन्होंने अपनी गर्ल फ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया। बता दें कि आमिर ख़ान काफ़ी लंबे समय से गौरी स्प्रेट को डेट कर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने हाल ही में कन्फर्म किया है कि वह फिर से शादी करने जा रहे हैं। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार पूर्वक।

विस्तार :

हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने सुपरस्टार आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि आमिर ख़ान लंबे समय से डेट कर रहे अपनी गर्ल फ्रेंड गौरी स्प्रेट के साथ अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि आमिर और गौरी 25 साल पुराने दोस्त हैं। जिन्हें अब प्यार हुआ है और वह जल्द ही शादी करेंगे इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट खुद आमिर ने किया है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं। आमिर ख़ान के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी भी है के उनकी ब्लॉकबस्टर रही फिल्म ‘लगान’ अपनी रिलीज के 25 साल पूरा कर रही है, इस खुशी में 12 से 14 जून के बीच फिर से सिनेमाघरों में रिलीज भी हो रही है।

बता दें कि भारतीय सिनेमा में खुद को बेहद प्रभावी और लोकप्रिय अभिनेता के तौर पर स्थापित कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वह 2003 में पद्मश्री और 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित हो चुके हैं। साथ ही, 2017 में चीन की सरकार ने उन्हें एक मानद उपाधि से भी नवाजा था। आमिर पहली बार स्क्रीन पर अपने चाचा नासिर हुसैन की 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ में बतौर बाल कलाकार आए। बड़े होने पर, बतौर एक्टर वे पहली बार 1984 में बनी प्रायोगिक फिल्म ‘होली’ में नजर आए। उन्हें मुख्य अभिनेता के रूप में वर्ष 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से पहचान मिली।

अपनी गर्ल फ्रेंड गौरी स्प्रेट से रचाएंगे शादी :

आमिर खान , जिन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी बुलाया जाता है, एक भारतीय फिल्म एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्युसर और टेलीविजन शो के होस्ट भी रह चुके हैं। सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी शादी की खबरों की पुष्टि करते हुए बताया कि वह और गौरी एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और इस रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि आमिर खान (61 वर्ष) और उनकी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट (47 वर्ष) आगामी 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे ।यह शादी एक बहुत ही निजी और करीबी समारोह होगी, जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। बता दें कि आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता थीं जिनके साथ उनकी शादी 15 वर्षों तक चली उनसे दो बच्चे, इरा और जुनैद हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्टर किरण राव से शादी की, इनसे एक बेटा आजाद राव खान है, ये दोनों भी अब अलग हो चुके हैं। अब आमिर गौरी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं।

कौन है गौरी स्प्रेट?

गौरी के बारे में ज्यादा जानकारी एकत्रित नहीं है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनकी मां तमिलियन हैं और पिता आयरिश हैं। उनके दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे। गौरी का प्रोफेशनल बैकग्राउंड हेयरड्रेसिंग में है और उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए किया है। गौरी एक 6 साल के बेटे की मां भी हैं। फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान फिल्म्स’ में काम कर रही हैं। बता दें कि आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को सभी से मिलवाया था। उस समय मुंबई में मीडिया के साथ एक प्राइवेट पार्टी में उन्होंने अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *