सार :

पिछले दिनों साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार रामचरण और जान्हवी कपूर की फ़िल्म पेड्डी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार बोबी देओल की फिल्म बंदर रिलीज हुई दोनों फिल्मों को दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया। जहां पेडडी ने रिलीज़ के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया तो वहीं बंदर में बोबी देओल की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आईए जानते हैं दोनों ने कमाई में अभी तक क्या गर्दा उड़ाया।

विस्तार :

इस वीक बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस बड़ा ही व्यस्थ चल रहा है। आयुष्मान खुराना की पति पत्नि और वो दो ने खूब कमाई की अब बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी और बंदर छाई हुई है। फिल्म ‘पेद्दी’ और बंदर ने अपने पहले 8 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं वरूण धवन की फिल्म भी ठीक ठाक चल रही है। बता दें कि फिल्म पेड्डी राम चरण और जान्हवी कपूर की एक बहुचर्चित पैन इंडिया स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फ़िल्म ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहाँ राम चरण अपने समुदाय के सम्मान और पहचान के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है तो वहीं बंदर को भी लोगों ने पसंद किया इसे वन टाइम वॉच बताया गया है लेकिन इसमें बॉबी देओल की खूब तारीफ हुई है।

बता दें कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े कलाकारों की मूवीज रिलीज़ हुई है जिनमें पेड्डी ने सबसे ज्यादा फैन बेस बनाया है। पेड्डी में जान्हवी कपूर को लेकर चाहे कितनी भी कंट्रोवर्सी हुई हो लेकिन फिल्म के पॉपुलैरिटी पर और कमाई पर इसका असर नहीं दिख रहा। फिल्म शुरुआत से ही शानदार कमाई कर रही है। हां वीक खत्म होते होते फिल्म ने कमाई की रफ्तार कम कर दी है लेकिन खूब पॉपुलैरिटी पाई है। वहीं बॉबी देओल की बंदर भी पहले दिन धमाकेदार कमाई करने में पीछे नहीं थी।

“Peddi” टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :

साउथ इंडियन फिल्म स्टार रामचरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी शुरुआत से ही धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन भी कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े अब इसे रिलीज़ हुए एक हफ़्ता पूरा हो गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज़ की गई। अगर हम फिल्म की कमाई की बात करें तो राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) ने भारत में लगभग ₹193.55 करोड़ (हिंदी भाषा में ₹17.40 करोड़) और वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब ₹345 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है। फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है फिल्म में मुख्य भूमिका में राम चरण, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और शिवराजकुमार हैं। बता दें कि फिल्म की कहानी 1980 के दशक के उत्तर-आंध्र की एक कच्ची और वास्तविक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहाँ खेलों के माध्यम से सामाजिक भेदभाव से लड़ने की प्रेरणा दी जाती है।

Bander टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :

बॉलीवुड के शानदार कलाकार बोबी देओल स्टारर फिल्म बंदर’ अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित एक हिंदी डार्क-क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में बॉबी देओल (समर के रूप में), सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक पूर्व टीवी सुपरस्टार ‘समर’ (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है। फ़िल्म में बोबी देओल की अदाकारी को खूब लाइमलाइट मिली। उनकी एक्वटिंग के तौर पर यह सबसे बेहतरीन फ़िल्म बताई जा रही है। वहीं अगर हम फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ (Bandar) का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग ₹3.65 करोड़ तक ही पहुंच पाया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग ₹4.76 करोड़ (ग्रॉस) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *