सार :

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर आने वाले समय में बॉलिवुड सुपरस्टार्स की धांसू फिल्में रिलीज होने वाली है। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो होगा ही और कई फ़िल्मों के बीच क्लेश भी हो सकता है। अपकमिंग मूवीज में शाहरुख खान की किंग से लेकर रणबीर कपूर की रामायण तक शामिल है। यह कुछ ऐसी मूवीज है जिनका इंतज़ार फैंस काफ़ी लंबे समय से कर रहे हैं। आईए जानते हैं मूवीज की ब्रीफिंग।

विस्तार :

बॉलिवुड बॉक्स ऑफिस पर आने वाले समय मे धांसू फिल्में रिलीज होने वाली है। और इन अपकमिंग फिल्म्स में बॉलिवुड सुपरस्टार्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि अपकमिंग फिल्म्स में कुछ ऐसी मूवीज शामिल हैं जिनका इंतज़ार फैंस काफ़ी लंबे समय से कर रहे हैं। उनमें किंग जिसमें शाहरुख खान अपने बेटे और बेटी अहाना के साथ दिखाई देने वाले हैं। तो वहीं एक विशाल दर्जे पर बन रही फिल्म रामायण जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ओर यह एक मोस्ट अवेटेड फिल्म है। तो वहीं सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म बटवारा 1947 जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका इंतज़ार भी दर्शक इसकी एनॉयसमेंट के समय से ही कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया था जिसे काफ़ी पसंद किया गया था।

अपकमिंग मूवीज में आगे चलते है तो इसमें वेलकम टू द जंगल भी शामिल है बता दें कि यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें कई बॉलिवुड सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। यह एक कॉमेडी सीक्वल है। वहीं अपकमिंग धांसू फिल्मों में लव एंड वॉर भी शामिल है। इन मेगा-बजट और स्टार-स्टडेड फिल्मों में आपको एक्शन से लेकर ड्रामा तक का भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली इस आगामी ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

किंग (King) :

मोस्ट अवेटेड अपकमिंग मूवीज में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही “किंग” शामिल है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। सूत्रों के मुताबिक़ 24 दिसंबर को यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें सुहाना अपने पिता शाहरुख खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली है। बता दें कि यह एक गुरु-शिष्य के रिश्ते पर आधारित हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, जो खतरनाक परिस्थितियों से पार पाने और जीवित रहने की जर्नी पर केंद्रित है।

रामायण (Ramayan) :

निमित तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म “रामायण” अब तक की मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही है। यह फिल्म हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण महाकाव्यों में से एक प्राचीन भारतीय ग्रंथ रामायण पर आधारित है। यह फिल्म एक नियोजित दो-भागीय श्रृंखला की पहला भाग है। इसमें रणबीर कपूर (राम के रूप में), रवि दुबे (लक्ष्मण के रूप में), साई पल्लवी (सीता के रूप में), सनी देओल (हनुमान के रूप में) और यश (रावण के रूप में) मुख्य भूमिकाएँ निभा रहे हैं। इस फ़िल्म का बजट 2000 से 4000 करोड़ बताया जा रहा है जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक है। अब देखना यह होगा की दर्शकों का इंतज़ार कब खत्म होगा और यह फिल्म कब रिलीज़ होगी।

वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle):

यह एक मल्टी स्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। अब फिल्म के रीलीज का इंतज़ार कल रहा है। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म में रवीना टंडन भी नजर आएंगी, वह अक्षय कुमार के साथ 30 साल बाद अभिनय कर रही हैं। ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी जैसे कई एक्टर्स नजर आए। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ एक चर्चित हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है, ऐसा एक यूट्यूबर, एक्टर मोहित आनंद का मानना है।

बटवारा 1947 (Batwara 1947):

बटवारा मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फ़िल्म देश के बंटवारे पर आधारित इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदियों और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाती है। सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ-साथ शबाना आज़मी, अली फ़ज़ल और करण देओल भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आएंगे। सूत्रों से पता चलता है कि पहले यह फ़िल्म 23 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली थी।

लव एंड वॉर (Love & War):

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली इस आगामी ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह एक ऐतिहासिक और भव्य लव ट्रायंगल पर आधारित फिल्म है। अफवाहों के विपरीत, यह 1964 की क्लासिक फिल्म ‘संगम’ का रीमेक नहीं है। फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर हो रहा है और इसकी रिलीज की तारीख को लेकर अभी अंतिम घोषणा होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *