सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा ब्लॉकबस्टर शो “बिग बॉस ओटीटी” से एक और एक्ट्रेस आउट हो गई है। Bigg Boss OTT के दूसरे हफ्ते में आकांक्षा पुरी एलिमिनेट हो चुकी है बता दें कि यह एक रियलिटी शो है जिसमें आकांक्षा पुरी और जैद ने लिपलॉक की घटना सामने आई थी। जिसके चलते यह सुर्खियों में आ गई और अब यह शो से बाहर हो चुकी हैं।
बता दें कि बिग बॉस एक रियलिटी शो है जो हमेशा अपने ट्विस्ट और टर्न से अपने दर्शकों को लुभाने में और आकर्षित करने में सफल हुआ है यह एक ब्लॉकबस्टर शो है जो दर्शकों को बेहद ही पसंद है जिसको होस्ट सलमान खान करते हैं।

शो से बाहर आते आकांक्षा पुरी ने यह कहा:
ओटीटी बिग बॉस सीजन टू से बाहर आ चुकी आकांक्षा पुरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि kiss करना उनका एक टास्क था, जो उन्होंने पूरी शिद्दत से कंप्लीट किया है जिसकी वजह से उनकी टीम को जीत हासिल हुई थी। उन्होंने कहा कि उस दिन उन्हें तीन टास्क मिले थे उसी में लिपलॉक करना भी एक टास्क था।जिसको उन्होंने किया और उनकी टीम को जीत हासिल हुई थी एक्ट्रेस ने कहा कि यह सिर्फ एक टास्क था अगर जैद की जगह उन्हें पूजा भट्ट को भी चूमना होता तो वह उसे भी चूम लेती क्योंकि उन्होंने इसे एक टास्क की तरह ले आई है व्यक्तिगत नहीं था एक टास्क था इसमें कोई भी फीलिंग शामिल नहीं थी।
