जुलाई के पहले सप्ताह में सुस्त पड़ा मानसून अब फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने कड़ी चेतावनी देते हुए अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तर भारत सहित मध्यप्रदेश में भी 5 दिन तक खूब बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Delhi flood/दिल्ली बाढ़: दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बहने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर आने से बाढ़ आ गई। अभी भी मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के साथ-साथ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भी अगले 5 दिन भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
सेना और नौसेना दिल्ली के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में चौबीसों घंटे राहत और बचाव कार्य के लिए लगी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है अभी बाढ़ का खतरा कम नहीं हुआ। इसलिए लोग पानी से दूर रहें। बता दें कि दिल्ली में आई बाढ़ से सीएम हाउस और लाल किले तक पानी भर चुका है लाल किला पानी में डूब गया है वही अभी भी दिल्ली के लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ में बारिश: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है वहीं पिछले दिन बीते दिन सागर जिले में 24 घंटे में 10 इंच से ज्यादा बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है बिना लांच नदियों के उफान पर आने से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं रास्ते में बिना नदी के उफान पर होने से डांडिया तनोट मार्ग 3 फीट तक पानी भरा गया वहीं सागर में भी 10 इंच तक पानी भर गया जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है आज प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है और लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश: उत्तराखंड हिमाचल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के से जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है और अभी भी मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 17 जुलाई को बहुत ज्यादा बारिश का अलर्ट किया है हरियाणा के हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी के बाद दिल्ली के कई इलाकों में भरा गया है पानी और आग पूर्व और उत्तर पूर्व भारत में पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिमालय क्षेत्र में 15 से 16 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है ओडिशा में 16 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
