सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवक और युवतियों के लिए मध्य प्रदेश मे मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अस्सिटेंट इंजीनियर के 34 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन मांगे हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन एमपी ,मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तारीख 29 सितंबर 2023 रखी गई है। अत इससे पहले अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करें।
और अधिक जानकारी जैसे सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, आयु सीमा ,वैकेंसी डिटेल्स आदि की जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट mppcb.mp.gov.in पर जाकर विजिट कर सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
