सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवक और युवतियों के लिए रेलवे में नौकरी करने का मौका आ गया है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने “स्पोर्ट्स कोटे” के तहत 54 पदों पर वैकेंसी निकाली है और आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन 15 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। अतः अप्लाई करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर रखी गई है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपने अपने आवेदन 15 अक्टूबर से पहले नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं क्योंकि इसमें अप्लाई करने का मोड ऑनलाइन रखा गया है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपके पास स्पोर्ट्स क्वालिफिकेशन होना जरूरी है क्योंकि यह पद स्पोर्ट्स कोटे के द्वारा ही भरे जाएंगे।
और अधिक जानकारी जैसे फीस, आरक्षण ,सिलेक्शन प्रोसेस, एग्जाम, योग्यता आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट nwr.indianrailways.gov.in पर विसिट कर सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
