खबर बिहार की है बिहार के चार इंजीनियरिंग पढ़ रहे दोस्तों ने स्मार्ट हेलमेट बनाया है। इसे पहने बिना बाइक स्टार्ट ही नहीं होती। हेलमेट और बाइक में एक डिवाइस लगी है जो आपस में जुड़ी है इसकी वजह से बाइक तभी स्टार्ट होगी जब राइडर हेलमेट पहनेगा। इसमें ऑटोमेटिक और नॉर्मल दो मोड है। नॉर्मल मोड में इसे आम हेलमेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है वही ऑटोमेटिक मोड में हेलमेट स्टार्ट हो जाएगा और बाइक स्टार्ट करने के लिए हेलमेट पहनना होगा।
साथ ही यह भी एक चार्जिंग डिवाइस है। हेलमेट में चार्जिंग पॉइंट भी दिया गया है एक बार चार्ज होने के बाद यह कम से कम 15 दिनों तक चलता है। इसकी कीमत 1400 से 1800 रुपए रखी गई है। इसे बनाने वाले आर केसरी बताते हैं की साधारण सा दिखने वाला यह हेलमेट बाइक को चोरी होने से भी बचा सकता है। चारों दोस्तों की हेलमेट बनाने की का आईडिया तब आया जब एक दोस्त की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद यह हेलमेट तैयार हुआ।
इन चारों बच्चों ने बिहार और भारत का नाम रोशन कर दिया है बेशक यह हेलमेट कई जान भी बचाएगा और बाइक को चोरी होने से भी बचाएगा।
