प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज 24 सितंबर को देश में अलग-अलग राज्यों में 9 वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों के जरिए 11 राज्यों में कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी।

तमिल नाडु, तेलंगना ,कर्नाटक ,आंध्र प्रदेश ,केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार ,राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा और झारखंड राज्य इस कनेक्टिविटी में अपना योगदान देंगे। नई शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेनों में वर्ल्ड क्लास सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इनमें पहले से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट ,कैमर ,फायर सेफ्टी आदि सुविधा ऐड की गई है।
वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। लोग वंदे भारत ट्रेनों में सफर करना काफी पसंद करते हैं इसीलिए कई राज्यों में एक से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है और इसके जरिए राज्यों की कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है।

वंदे भारत ट्रेनों के जरिए सफर में लगने वाले समय में कमी आएगी सफर में लगभग 2 से 3 घंटे का समय कम लगेगा और तीर्थ स्थलों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। एक खास बात और केरल में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का रंग भी बदला है यह ट्रेन केसरिया कलर में उतर गई है पहले ट्रेन का कलर सफेद और नीले रंग का हुआ करता था लेकिन इस ट्रेन का रंग सफेद और केसरिया है जो अपने आप में ही एक अलग लुक दे रही है।

