भोपाल: ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एसके झा का कहना है कि अब महिलाओं को निशुल्क ड्राइविंग सिखाने के लिए बैग शुरू किए जाएंगे इसके तहत उन्हें 1 महीने तक दो और चार पहिया वाहन चलाने के लिए ट्रेन किया जाएगा इसके बाद ट्रेनिंग ले चुकी है सभी महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाएंगे।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एसके झा ने यह सूचना भी दी कि यह सबसे पहले भोपाल सहित प्रदेश के बड़े महानगरों में शुरू किया जाएगा इंदौर में योजना शुरू कर दी गई है जल्दी भोपाल ग्वालियर बा जबलपुर में इस योजना के तहत कैंप लगाए जाएंगे।
कमिश्नर झा ने बताया कि जो भी महिलाएं ई रिक्शा चलाने की इच्छुक होंगी उन्हें विभाग के अधिकारी मदद कर बैंकों से लोन दिलवाने में भी मदद करेंगे इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
