मध्य प्रदेश राज्य सरकार अब संविदा कल्चर खतम करने जा रही हैं ,अब संविदा कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और उन्हें पूरा वेतन और पेंशन भी मिलेगी। मध्यप्रदेश में 2015 में संविदा भर्तियों की हुई थी शुरुआत ,सरकार के खर्चे कम करने के लिए की गई थी संविदा भर्तियों की शुरुआत।
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है ,मध्य प्रदेश सरकार संविदा कल्चर खत्म करने जा रही है संविदा कर्मचारियों को सरकारी कर्मी की तरह सुविधाएं देने के लिए पॉलिसी तैयार कर ली गई है।
इस पर जून के आखिर में मुहर लगा दी जाएगी ,विधानसभा चुनाव से पहले से राज्य सरकार इसे लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।
इन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह ही नियमों के दायरे में लाया जाएगा ,यानी जिस पद पर काम उस पद का 90% के बजाय 100% वेतन दिया जाएगा ।
नई पॉलिसी पर कई स्तरों पर मंथन हो चुका है।
