मानसून के जाते ही देश में ठंड का दौर शुरू हो गया है कई जगह हल्की सी ठंड पड़ने लगी है तो कई जगह लोग उमस और गर्मी से हैरान परेशान है। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण होने वाली बारिश से आगाह किया है जिसके चलते कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आई मौसम विभाग की अपडेट के की माने तो अक्टूबर का पहला पखवाड़ा बीत चुका है यह 8 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म बताया जा रहा है। इस दौरान दिन का तापमान 34.8 डिग्री रहा। एक हफ्ते तक शहर में पारा 35 डिग्री से नीचे नहीं आया।मौसम विशेषज्ञों की माने तो इससे पहले 2015 में अक्टूबर के पहले पखवाड़े में दिन का औसत तापमान 36.02 डिग्री रहा था। वही अब रविवार को यह 35.7 दर्ज किया गया। रात का तापमान 21.02 डिग्री है बारिश बंद होने के साथ नमी तेजी से कम हो रही है लेकिन फिर भी गर्मी का दौर जारी है। दिन में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ता है लेकिन रात में ठंडक से राहत मिलती है।

अगर आज के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज ,चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज बारिश भी हो सकती है ऐसी संभावना जताई जा रही है।

वही देशभर के मौसम की बात करें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में आज जमकर बादल बरसने की संभावना है कई राज्यों में तूफान और बिजली चमकने, कड़कने की आशंका भी जताई जा रही है। देश भर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है जहां पिछले दिनों गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था वहीं अब मौसम को लेकर राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि 17 अक्टूबर तक बारिश की बौछारें पढ़ने वाली है जिसके बाद फिर बाद ठंड का एहसास होने लगेगा।

इसके अलावा अगर बात की जाए दक्षिण भारत की तो केरल और तमिलनाडु में भी अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में सोमवार यानी 16 अक्टूबर को उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर ,लद्दाख ,हिमाचल प्रदेश, पंजाब ,हरियाणा आदि में हल्की बारिश होगी। इसके अलावा कई राज्यों में तूफान और बिजली की आशंका है वही मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यमुनोत्री धाम और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है जिसके बाद यह भविष्यवाणी सच हुई है और यमुनोत्री धाम की ऊंची पहाड़ियों समेत सप्त ऋषि कुंड में रविवार दोपहर तक जमकर बर्फबारी भी हुई वहीं दूसरी ओर दक्षिण के राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *