निर्वाचन आयोग ने अभिनेता राजकुमार राव को मतदाता जागरूकता के लिए नेशनल आइकॉन बनाया है। फिल्म स्टार राजकुमार राव ने हिंदी फिल्म न्यूटन में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव कराने वाले अधिकारी की भूमिका निभाई थी।

दरअसल राजकुमार राव बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही जाने माने एक्टर है जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है अपने करियर की शुरुआती दिनों में संघर्ष को झेल चुके और एक नॉर्मल फैमिली से आने वाले अभिनेता राजकुमार राव अपनी अदाकारी से सबके दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस उनकी अदाकारी को बहुत ही ज्यादा पसंद भी करते हैं।

कभी गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के शमशाद तो कभी बरेली की बर्फी के प्रीतम विद्रोही या न्यूटन के न्यूटन कुमार हर किरदार में जान भर देने वाले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को चुनाव आयोग ने अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। फिल्म न्यूटन में राजकुमार राव ने एक बेहद ही ईमानदार चुनाव अधिकारी का रोल निभाया था। राजकुमार ने बचपन में ही फिल्मों में करियर बनाने का निर्णय ले लिया था लेकिन बॉलीवुड में सफलता का यह सफर काफी रहा संघर्ष पूर्ण रहा।

राजकुमार की जिंदगी से जुड़े कुछ खास पहलू:

एक किस्सा पर बताते हैं की बीमारी के कारण उनके पिता की सैलरी बंद हो गई थी। वह तीन भाई बहन थे तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे एक समय ऐसा आया था कि स्कूल की फीस भी नहीं भर पा रहे थे।

वही एक किस्सा और राजकुमार राव के साथ जुड़ा है राजकुमार अपने नाम में दो M लगाते हैं(Rajkummar) दरअसल उनकी मां न्यूमैरोलॉजी में विश्वास करती हैं जब वे करियर में संघर्ष कर रहे थे तो उनके कहने पर नाम में एक अतिरिक्त M जोड़ा।

राजकुमार राव का असली नाम राजकुमार यादव है उनका जन्म गुड़गांव में सतपाल यादव और स्वर्गीय कमलेश यादव के घर हुआ था पिता राजस्व विभाग में कार्यरत थे जबकि मां ग्रहणी थी। जब राजकुमार दसवीं कक्षा में थे तभी तय कर लिया था कि वह अभिनय करना चाहते हैं उन्होंने अभिनेत्री पत्रलेखा से शादी की है उनका एक भाई अमित और बहन है।

न्यूटन है एक बेहतरीन किरदार:

अभी देश में अगले महीने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसके चलते देश में चुनावी माहौल बहुत ही गर्माया हुआ है और चुनाव आयोग भी इस तरह के अधिकारी चाह रहा है जिस तरह के अधिकारी का रोल राजकुमार राव ने 2017 में आई अपनी फिल्म “न्यूटन” में किया था। बता दे की न्यूटन में राजकुमार राव ने एक बेहद ही ईमानदार चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को 2017 में भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह बेहद ही विषम परिस्थितियों में न्यूटन यानी राजकुमार राव ने किस तरह चुनाव करवाए और वोटिंग सफल करवा कर अपनी ड्यूटी निभाई।

2014 में उन्हें फिल्म शहिद के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है। जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा ने हॉटेस्ट वेजीटेरियन सेलिब्रिटी का अवार्ड भी दिया है। वही राजकुमार राव को अभी तक एक्टिंग के लिए चार फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुके हैं। वहीं अभिनेता ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *