देश की पहली रैपिड ट्रेन “नमो भारत” लॉन्च हो चुकी है। यह 160 किलोमीटर रफ्तार से दौड़ती नजर आएगी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली रैपिड एक ट्रेन “नमो भारत” को हरी झंडी दिखाई है। यह एक मिनी बुलेट ट्रेन की तरह काम करेगी। देश में सेमी हाई स्पीड ट्रेनों का नया युग शुरू हो चुका है, इस तरह की कई ट्रेन अब आगे जाकर लांच होने वाली है।
बता दें कि यह देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। अभी गाजियाबाद के साहिबाबाद से दोहे डिपो के बीच पांच स्टेशन में यह सेवा शुरू हो रही है। 17 किलोमीटर की दूरी 15 मिनट में पूरी होगी। हर स्टेशन पर हर 15 मिनट में ट्रेन मिलेगी और 30 सेकंड का स्टॉपेज रहेगा। इसी के साथ पीएम मोदी ने साहिबाबाद रैपिड स्टेशन पर 17 किलोमीटर लंबी दिल्ली गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्रायोरिटी क्षेत्र का भी शुभारंभ कर दिया है।
रैपिड ट्रेन के लिए 8 रूट तय किए गए हैं पहले फेस में तीन लाइन होगी, इसमें दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ ,दिल्ली- गुरुग्राम- नीमराना- अलवर और दिल्ली- पानीपत है।
बता दे कि यह कॉरिडोर 30,000 करोड रुपए की लागत से बन रहा है। आरआरटीएस एक नई रेल आधारित सेमी हाई स्पीड हाई फ्रीक्वेंसी वाला कंप्यूटर ट्रांस्किंग सिस्टम है। इस मौके पर मोदी ने कहा कि नमो भारत ट्रेन में देश के भविष्य की झलक दिखती है आने वाले 10 साल में देश की रेल पूरी तरह बदल जाएगी और एक अलग ही तस्वीर देखने को मिलेगी।
ट्रेन में यह सुविधा उपलब्ध है:
- ट्रेन में 6 कोच होंगे, एंट्री के लिए हाईटेक ऑटोमेटिक गेट्स है।
- ओवरहेड लैगेज रैक हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट भी दिए गए हैं।
- दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों पर रैपिड लाइन की कनेक्टिविटी रहेगी।
- महिलाओं के लिए अलग कोच व 50% महिला स्टाफ होगा।
- किराया ₹2 प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय किया गया है।
- रेल कोच के आखिरी डिब्बे में स्ट्रेचर की व्यवस्था रहेगी अगर किसी मरीज को मेरठ से दिल्ली रेफर किया जाता है तो इसके लिए एक अलग कोच होगा।
