देश में मानसून जा चुका है और ठंड ने दस्तक दे दी है दिन-ब-दिन लगातार पर गिरता नजर आ रहा है और ठंड बढ़ने लगी है रातें सर्द होने लगी है, दिन में भी हल्की सी ठंड महसूस होने लगी है। इस दौरान रात का तापमान 16 से 17 डिग्री होने लगा है पिछले 10 साल से चला आ रहा यह ट्रेंड इस बार भी जारी है। उत्तर और मध्य भारत सहित कई राज्यों में ठंड में बढ़त और तापमान में कमी दर्ज करी की गई है। उत्तर भारत में कई जगह बर्फबारी भी हुई हैऔर आगे भी यह जारी होगी, जिससे ठंड बढ़ गई है। वहीं बीते एक दिन में तापमान में एक डिग्री की गिरावट भी दर्ज़ की गई है। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा इस सीजन में रात का सबसे कम तापमान है।

बारिश की दी चेतावनी:

ठंड के बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने एक पूर्वानुमान बताया है जिसके चलते अगले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी। जिसका असर आज यानी गुरुवार से देखने को मिल गया है सुबह से ही कई राज्यों में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग की माने तो यह एक चक्रवर्ती तूफान तेज के कारण हो रहा है। जिससे कि कहीं बर्फबारी हो रही है तो कहीं बारिश हो रही है। भले ही देश से मानसून जा चुका है लेकिन विभिन्न वजहों से कुछ राज्यों में कई जगह भारी बारिश देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि दक्षिण भारत में 29 और 30 अक्टूबर को 2 दिनों तक भारी बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है हालांकि दक्षिण के अलावा बाकी जगहों के मौसम में अगले 5 दिनों तक ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला, पिछले 24 घंटे की बात करें तो अंडमान और निकोबार दीप ,नागालैंड, मणिपुर ,मिजोरम आदि पूर्वी हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु ,पुडुचेरी ,केरल आदि राज्यों में 5 दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी जबकि तटीय कर्नाटक और दक्षिणी इंटीरियर कर्नाटक में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश देखने को मिलने वाली है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली कड़कने की और तेज हवा आंधी तूफान चलने की भी संभावना है इसके चलते मौसम विभाग ने पहले ही इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी कर दिया था।

बारिश की वजह चक्रवाती तूफान तेज़:

मौसम विभाग ने चक्रवर्ती तूफान तेज के चलते केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है यहां अगले चार दिनों तक देश में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। वही आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना जताई जा रही है। साथ ही चेन्नई और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भी मौसम बदलने की संभावना है मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और लखनऊ में आगामी 5 दिनों तक कोहरा बढ़ने वाला है पंजाब, हरियाणा ,बिहार ,यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी है। और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार बढ़ गए हैं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

वही चक्रवर्ती तूफान तेज की बात करें तो आईएमडी ने बताया है कि चक्रवर्ती तूफान के 25 अक्टूबर की शाम के आसपास खेपूपर और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है आज के मौसम की बात करें तो आज उड़ीसा के उत्तरी तट गांगिए पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही मध्य भारत में इस चक्रवर्ती तूफान का असर देखने को मिल सकता है यहां भी कुछ जिलों में हल्की सी बारिश हो सकती है वही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *