पिछले कुछ दिनों से देश के मौसम के मिजाज पूरी तरह बदल चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश के बाद मौसम बदल गया है यहां हल्की-हल्की ठंड ने पहले ही दस्तक दे दी थी लेकिन अब तेज ठंड का दौर भी शुरू होने लगा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश जमकर हो रही है उत्तर प्रदेश में खराब मौसम के चलते कई हिस्सों में स्कूल, कॉलेज भी बंद कर दिए गए। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में यानी दिसंबर की शुरुआत में मध्य प्रदेश ,राजस्थान ,महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें से कई राज्यों में बारिश शुरू भी हो चुकी है और बारिश ने मौसम के मिजाज पूरी तरह बदल दिए हैं। वही उत्तर पश्चिम और मध्य भारत की बात करें तो ठंड भी बढ़ गई है।
देश के पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार: –
देश के पहाड़ी इलाकों के अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में उथल-पुथल बनी हुई है बुधवार से पश्चिम विक्षोभ एक और देश के पहाड़ी राज्यों में सक्रिय हो रहा है। इसके चलते जम्मू में बादल और श्रीनगर में कोहरा छाया रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ठंड के चलते स्थानीय बाजारो में आग सेकने के लिए खास तरीके से बनाई जाने वाली पारंपरिक कांगड़ी बिकनी शुरू हो चुकी है कुछ ही दिनों में कश्मीर में कठोर सर्दी की 40 दिन की अवधि जिसे चिल्लाई कलां कहा जाता है भी शुरू होने वाली है कड़ाके की सर्दी पढ़ने का दौर शुरू हो चुका है।
जिस तरह मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में जोरदार बर्फबारी की आशंका जताई है इस तरह देश के मैदानी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। एक और पश्चिमी विक्षों के कारण दिसंबर की शुरुआत भी बारिश से ही होगी। उसके बाद दिसंबर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा जिसकी शुरुआत हो चुकी है।
देश के इन राज्यों में भारी बारिश का हुआ अलर्ट जारी:-
पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हो चुका है वैसे तो पिछले पश्चिमी विकशॉप से देश के कई राज्यों में पहले से ही बारिश का दौर शुरू है और ठंड भी बढ़ने लगी है लेकिन अभी एक नया पश्चिमी विकशॉप देश की ओर बढ़ चुका है जो जल्द ही दिसंबर की शुरुआत में देश के कई राज्यों में बारिश करवाने का कारण बनेगा और फिर दिसंबर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। जिसकी शुरुआत अभी से हो चुकी है। बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में भी तापमान गिरता नजर आया है। इसके साथ ही दिसंबर के महीने की शुरुआत में पारा 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिल्ली में हल्के से मध्य तक कोहरा छाया रहेगा। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु के साथ-साथ अंडमान निकोबार दीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ अन्य जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,तमिलनाडु ,केरल लक्षद्वीप ,आंध्र प्रदेश ,गुजरात ,महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ों में पश्चिमी हिमालय के ऊपरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। वही देश के मैदानी राज्यों में तेज बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है जिससे कि ठंड बढ़ती नज़र आ रही है।
मध्य प्रदेश लेटेस्ट वेदर अपडेट:-
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। जिससे कि ठंड बढ़ने लगी है। यह बारिश प्रदेश के हर जिले में रुक-रुक कर हो रही है गुरुवार की सुबह से ही तेज कोहरा छाया रहा और दोपहर तक फुहार के साथ मध्यम बारिश होने लगी। जिससे की ठंड का स्तर भी बढ़ गया है। अभी के मौसम से अकेले भोपाल के तापमान में 2.6 डिग्री की कमी आई है। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे कि प्रदेश के कई जिलों में यह असर देखने को मिलेगा और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए येलो अलर्ट के लिए भोपाल ,राजगढ़ ,बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, धार, रतलाम ,उज्जैन, देवास, मंदसौर, शहडोल, कटनी, दमोह संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही नर्मदा पुरम संभाग बैतूल, हरदा, खंडवा, सिवनी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। वही मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हवा, बारिश, तूफान के साथ हो सकती है और ठंड भी बढ़ सकती है। बीते दिन राज्य की बात करें तो सुबह से ही शहर में घने कुहासे के साथ हल्का कोहरा छाया रहा। शाम ढलने के बाद से रात 8:30 बजे तक ढाई घंटे में 4 मिमी बारिश हो चुकी थी। इसके बाद शहर में ठंड भी बढ़ गई। मौसम केंद्र के अनुसार आज भी दिन भर मौसम में बाहर ठंडक रहेगी और बारिश की संभावना जताई गई है।
वही मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि दूसरे western disturbance के कारण दिसंबर माह की शुरुआत भी इसी तरह की रहेगी। जहां बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और तेज ठंड पड़ेगी। देश में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है जिससे कि दिसंबर की शुरुआत में बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और मौसम में तेज ठंड का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।
