देश में तेज ठंड का दौर शुरू हो चुका है पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश और बर्फबारी ने देश में मौसम का हाल बदलकर रख दिया है। बारिश से पहले ठंड के मौसम आने के बाद भी ठंड का एहसास नहीं हो रहा था लेकिन जब से पश्चिमि विकशॉप ने उत्तर पश्चिम भारत के जरिए देश में प्रवेश किया है तब से पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड के साथ धुंध छाने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। राजधानी के मौसम का मिजाज थोड़ा बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है हालांकि ठंड में ज्यादा इजाफा नहीं होगा और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही देखने को मिलेगा।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पारा नीचे आता दिखाई दे रहा है। कश्मीर हो या हिमाचल दिसंबर की शुरुआत में ही सब जगह सफेद चादर बिछनी शुरू हो गई है। बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। देश की राजधानी की बात करें तो ठंड में बढ़ोतरी तो देखी गई है लेकिन बादल छाए रहने के कारण ज्यादा पारा गिरने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा इस हफ्ते तक धुंध छाए रहने की संभावना है। इसी के साथ दिन में ठंडी हवाएं भी चल सकती है।

देश के पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी:-

देश के पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर ,हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है श्रीनगर ,गुलमर्ग, सोनमर्ग, पूछ और किश्तवाड़ में सफेद चादर बिछी हुई है। यहां का मौसम देखते ही बनता है लगातार हो रही बर्फबारी से पारा लगातार नीचे गिरता दिख रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों का नजारा इस समय देखते ही बनता है। कश्मीर स्विट्जरलैंड से कम नहीं नजर आ रहा है वैसे भी कश्मीर को देश का स्वर्ग कहा जाता है और ठंड के मौसम में यहां का मौसम सबसे शानदार होता है बर्फबारी के चलते पहाड़ी इलाकों में सैलानियों के आने की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है।

कहा जाता है कि अगर भारत में स्वर्ग देखना हो या स्विट्जरलैंड जैसे आनंद का अनुभव करना हो तो ठंड के मौसम में या दिसंबर माह में कश्मीर का रुख करना चाहिए। यहां का मौसम इस महीने में सबसे शानदार माना जाता है और इस समय दिसंबर से जनवरी के महीने में जम्मू कश्मीर में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ता है। देश के कई राज्यों से लोग कश्मीर की बर्फबारी और ठंड का मजा लेने के लिए आते हैं। अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने और बर्फबारी का आनंद लेने दूर-दूर से आते हैं।

इन राज्यों में आने वाले दिनों में है बारिश की संभावना:-

जहां देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है और कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है वहीं देश के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है बारिश ने लोगों के नाक में दम करके रखा है। बारिश के कारण कई राज्यों में तेज ठंड भी देखने को मिली है तो कहीं मध्यम तो ,कहीं पारा लगातार गिरता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है। जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है। बारिश के चलते लगातार पारा गिरता जा रहा है हालांकि किसानों के चेहरे खिल उठे हैं ऐसा इसलिए क्योंकि इससे गेहूं की बुवाई में मदद मिलती है और किसानों को रात-रात भर जागकर सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। साथ ही फसलों को कई तरह के कीड़ों से और रोगों से भी बचाया जा सकता है इस बारिश ने किसानों को खुश कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अभी कुछ दिन और बेमौसम बरसात जारी रहेगी। जिससे कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उसके बाद यहां पर तेज ठंड भी पड़ने लगेगी। वहीं उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद इन सभी राज्यों में ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा।

बेमौसम बरसात से अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या:-

देश में कई राज्यों में हो रही बेमौसम बरसात से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। इससे पहले तापमान लगातार बढ़ता जा रहा था जिससे कि गर्मी में इजाफा हो रहा था लेकिन बेमौसम बरसात के कारण एकदम ठंड पड़ने लगी है और मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जिससे कि लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन में और यातायात में तो दिक्कतों का सामना करना ही पड़ रहा है साथ ही लोगों को कई बीमारियों से भी जूझना पड़ रहा है। एकदम हो रही बरसात से इन्फेक्शन की समस्या बढ़ गई है जिससे कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ज्यादातर मरीज अस्पताल में सर्दी ,जुकाम, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं लेकर पहुंच रहे है। क्योंकि मौसम में नमी बढ़ गई है जिससे की इन्फेक्शन फैलने लगा है और अचानक बड़ी ठंड से लोग खुद को अनुकूल नहीं कर पा रहे हैं और ठंड और सर्दी जुकाम का शिकार हो रहे हैं।

एकदम बड़ी ठंड से और वातावरण में हुए उलटफेर से सर्दी ,जुकाम जैसी समस्याएं लेकर लोग डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। जिसमें की बच्चों और बूढ़ों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है और लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सावधानी बरतने की बात को कहा जा रहा है। मौसम में एकदम आए बदलाव से कुछ समय लोगों को इन्हीं दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा इसीलिए जरूरी है कि हमें खुद को इस ठंड से और मौसम में हुए बदलाव से बचाकर रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *