मध्य प्रदेश में अब ठंड का डबल अटैक होने वाला है कुछ दिनों पहले से ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और आज रविवार को मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। अगर मध्य प्रदेश की राजधानी की बात की जाए तो शहर में मौसम फिर बदल गया है। कुहासे और बादल का एक और दौर शनिवार से शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह मौसम 22 दिसंबर से दो-तीन दिन बादल छाने या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 दिसंबर से कोहरे का एक और दौर शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिको के पूर्वानुमान के अनुसार 25 दिसंबर से कोहरे का एक और दौर शुरू हो सकता है जिससे विजिबिलिटी और भी कम हो सकती है और यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है मौसम विभाग ने बताया कि 22 दिसंबर से प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजस्थान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बने चक्रबाती हवा के घेरे का असर भी शनिवार से देखने को मिल रहा है जिससे की मौसम में बदलाव आया है।
राजस्थान के उत्तर पश्चिमी चक्रवात के असर से होगी बारिश:-
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बने चक्रवर्ती घेरे की वजह से शनिवार से ही प्रदेश का मौसम बदलने लगा है जिससे कि कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई है। इस घेरे के कारण अरब सागर से नमी आई तो मौसम में हुए बदलाव के कारण दिन में फिर ठंडक बढ़ गई है। घना कुहासा छाने के कारण सुबह 8:30 बजे विजिबिलिटी 1200 मी हो गई थी बादल भी 600 मीटर ऊंचाई पर आ गए थे।
इसके कारण तापमान में भी कमी आई है। शनिवार से ही दिन के तापमान में कमी देखने को मिली है शनिवार को दिन का तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।शुक्रवार के मुकाबले इसमें 0.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली दिन में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली, कुहासा और बादल छाने से दिन में तेज धूप भी नहीं निकल सकी, रात का तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में उलटफेर देखने को मिल सकता है उसके बाद तेज ठंड पड़ेगी यानी ठंड का डबल अटैक देखने को मिलेगा।
उत्तर पश्चिमी हिस्से में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदलेगा मौसम:-
देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर लद्दाख के पास मौसम में बदलाव होगा। घाटी और लद्दाख के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौजूद है यह भी हमारे यहां के मौसम को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक या दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस जैसे ही गुजरेगा उसके बाद रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
देश के उत्तर पश्चिम इलाके में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो चुका है वहीं दक्षिणी राज्य में बंगाल की खाड़ी में उठ रहे एक और चक्रवात के कारण यहां का मौसम बदलता हुआ नजर आने वाला है। साथ ही यहां हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। इसका असर उत्तर मध्य भारत में भी देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है वहीं कुछ जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है। आज रविवार को मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है शुक्रवार और शनिवार की रात को प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी और उमरिया रहे। सबसे कम तापमान उमरिया में 7.02 डिग्री दर्ज किया गया अगले हफ्ते से मौसम में फिर से एक बार बदलाव देखने को मिलेगा जिससे कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में एक पश्चिमी विकशॉप उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।
कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड:-
एमपी मौसम विभाग की माने तो 20 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू होने वाला है और देश में भी ठंड बढ़ जाएगी। इसके साथ ही कई जिलों में धुंध पड़ने की संभावना भी है। जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो जाएगी और यातायात में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। 16 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से यहां का मौसम बदलता नजर आ रहा है इसके सक्रिय होने से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।
