देश के उत्तरी राज्यों और मध्य भारत में अब बारिश का डबल अटैक हो चुका है। इन राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन और मौसम विभाग के द्वारा एक और पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसमें एक बार फिर देश के मौसम का हाल बदलने वाला है। 17 दिसंबर से देश के कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे जुड़े इलाकों पर बना हुआ है वही देश के दक्षिणी राज्यों में एक बार फिर बारिश का खतरा मंडरा रहा है एक और चक्रवर्ती परिसंचरण भूमध्य रेखीय हिंद महासागर पर और श्रीलंका तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।
देश के उत्तरी राज्यों और देश के दक्षिणी हिस्से मैं फिर से एक बार मौसम करवट लेने वाला है। उत्तरी राज्यों में तो कड़ाके की ठंड का दौर जारी है साथ ही अब एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से इसमें ठंड के डबल अटैक होने की आशंका बनी है देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है जिसके चलते यहां पर तापमान माइनस में जा चुका है और वहीं इन हिस्सों के मैदानी राज्यों में भी ठंड का कहर जारी है शीत लहर से यहां का तापमान लगातार घटता जा रहा है।
24 घंटे के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश:-
देश के उत्तरी राज्यों में सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी राज्यों में उठ रहा चक्रवर्ती परिसंचरण की वजह से उतरी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र के साथ-साथ मध्य भारत में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। पिछली 24 घंटे के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की सी मध्यम बारिश के साथ एक दो जगह पर भारी बारिश भी हो चुकी है साथ ही केरल ,लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार दीप समूह और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और उत्तर पंजाब में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु ,दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। शेष तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में मौसम विभाग के द्वारा हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य राज्य जैसे आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार दीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कई जगह भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
देश के पहाड़ी राज्यों में होगी भारी बर्फबारी और बढ़ेगी ठंड:-
देश के पश्चिमी हिस्से में सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है। अब मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पश्चिमी और उत्तरी राज्यों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी जोरों से बर्फबारी होने वाली है बर्फबारी होने के साथ ही इन इलाकों में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 दिसंबर यानी क्रिसमस और नव वर्ष कड़ाके की ठंड में ही बीतेगा और यहां हुई बर्फबारी के चलते देश के मैदानी इलाकों में भी ठंड का कर देखने को मिलेगा।
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते यहां से उठने वाली हवा जब मैदानी इलाकों में जाती है तो वह शीत लहर का रूप ले लेती है जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में ठंड में इजाफा होता है बता दें कि मैदानी राज्यों में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है और अब एक बार फिर शीत लहर के डबल अटैक से यहां भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि बर्फबारी के साथ-साथ इन पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश की संभावना भी है साथ ही इन राज्यों से सटे अन्य राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यानी हम कह सकते हैं कि देश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। जहां देश के दक्षिणी राज्यों में बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से उठ रहा चक्रवर्ती परिसंचरण के कारण बारिश की संभावना जताई गई है वहीं उत्तरी राज्यों में एक अन्य पश्चिमी विकशॉप के सक्रिय होने से बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने राजस्थान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में चक्रवर्ती हवा का घेरा बना पाया है जिससे कि 22 से 22 दिसंबर से यहां पर बूंदाबांदी होने के आसार नजर आ रहे हैं और 25 दिसंबर से यहां फिर घना कोहरा देखने को मिलेगा जिससे कि विजिबिलिटी कम हो सकेगी और यातायात में फिर से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
