नए साल के शुरू होते ही देश का उत्तर और मध्य भारत सहित पूर्वी भारत भी कोहरे से ढक चुका है। 1 जनवरी से ही मौसम में हालात बदल चुके हैं। उत्तर भारत के राज्य दिल्ली ,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब ,हरियाणा सहित यूपी और बिहार में साल के पहले दिन से ही घने कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। साथ ही उत्तर भारत से आ रही शीत लहर ने इन राज्यों का तापमान तेजी से गिराया है जिससे कि यहां तेज ठंड से लोगों का बुरा हाल है।
वहीं अगर मध्य भारत की बात की जाए तो दिसंबर महीने में जहां मध्य भारत के राज्यों में लोग ठंड का इंतजार कर रहे थे, वहीं 2 साल 2024 शुरू होने के बाद ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साथ ही हवा का रुख बदल जाने से शीत लहर ने यहां तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज कराई है। उत्तर भारत में सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ भी इस मौसम की वजह बना हुआ है। उत्तर भारत के राज्यों और मध्य भारत के राज्यों में इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण हॉकी से मध्यम बारिश लगातार हो रही है जिससे कि कोहरा और ओस की समस्या बढ़ गई है हालत यह है कि दिन में भी कोहरा छट नहीं रहा है। धूप के लिए लोग तरस गए हैं।
घने कोहरे के कारण किसानों की समस्या भी बढ़ गई है कोहरे होने से किसानों को पाला पड़ने का डर है। जिससे की फसल खराब हो सकती है। साथ ही दिसंबर महीने में मौसम में हुए उलटफेर की वजह से और तापमान में हुई बढ़ोतरी की वजह से कई फसलों पर इल्लियों का अटैक हो चुका है। जिससे कि फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन नए साल में हो रही बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। किसानों को फसलों के लिए पानी देने की समस्या कुछ दिन तक खत्म हो चुकी है क्योंकि बारिश होने से पानी की आपूर्ति हो रही है।
उत्तर भारत में कोल्ड डे से भी ज्यादा सीवियर ठंड के आसार:-
उत्तर भारत में कोहरे और बारिश के कारण ठंड में इतनी ज्यादा तेजी आ गई है कि कोल्ड डे से भी ज्यादा तेज ठंड पड़ रही है दिल्ली, पंजाब ,हरियाणा आदि राज्यों में मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक मौसम में बिल्कुल भी सुधार न होने के आसार बताए गए हैं साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है के आने वाले दिनों में इन राज्यों में और भी तेज ठंड पड़ सकती है या नहीं तापमान और भी गिर सकता है। साथ ही सुबह से कोहरा छाए रहने की वजह से यातायात में तेज बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तेज ठंड के साथ हो रहा कोहरे ने लोगों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। इसके कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से घंटा पीछे चल रही हैं यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है साथ ही कई ट्रेनों के रद्द होने की खबरें भी सामने आई है घने कोहरे होने की वजह से कई सड़क दुर्घटनाएं होने की खबरें भी सामने आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली ,हरियाणा ,पंजाब ,पूर्वी उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में अगले आने वाले दो दिनों तक घना कोहरा होने की संभावना जताई गई है।
देश की राजधानी नई दिल्ली में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, सुबह और शाम के वक्त कुछ इलाकों में घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली में और सर्दी बढ़ेगी। आज पूरा दिन दिल्ली में धूप गायब रही जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। कल की बात करें तो कल भी नई दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। आनेवाले दिनों में दिल्ली में बारिश के चलते ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 07 जनवरी को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहेगा। इसी के साथ, नई दिल्ली में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। 08 जनवरी को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं, नई दिल्ली में 08 जनवरी को मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।
इन राज्यों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश:-
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देश के राज्यों पंजाब ,हरियाणा ,दिल्ली, यूपी समेत ,चंडीगढ़ में 6 से 8 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे के अंदर 7 से 10 जनवरी के बीच में यूपी, बिहार ,दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत नहीं है इसी के बीच अब मौसम विभाग ने इन राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश और ओले बरसने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 जनवरी के बीच उत्तर भारत के राज्यों का मौसम एक बार और बिगड़ने वाला है यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है इसके बाद तापमान में और तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी यानी अभी लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के कोई भी असर नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों के भीतर दिल्ली, हरियाणा ,राजस्थान ,पंजाब ,चंडीगढ़ राज्यों में ठंड दे से भी ज्यादा तेज ठंड पड़ने के आसार हैं और तापमान तेजी से नीचे जाएगा।
