हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया जिसमें उन्होंने लक्ष्यदीप टूरिज्म को बढ़ावा देते हुए लक्षद्वीप को एक्सप्लोर किया और लोगों से अपील की देसी टूरिज्म को बढ़ावा दें और मालदीप की तरफ रख करें जो लोग लक्षद्वीप जैसी टूरिज्म प्लेस पर जाना पसंद करते हैं वह लक्षद्वीप को छूने और भारतीय टूरिज्म को बढ़ावा दें इसके बाद से लक्षद्वीप वर्सेस मालदीप ट्रेंड्स करने लगा और मालदीप के कुछ नेताओं ने इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।
इसके बाद से ही लक्षद्वीप वर्सेस मालदीप पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी और अब लोगों के बीच लक्षद्वीप एक फेवरेट टूरिज्म प्लेस बैंक उभर रहा है इस बीच लक्षद्वीप वर्सेज मालदीव्स की बहस में बॉलीवुड स्टार्स भी कूद पड़े हैं। अक्षय कुमार, कंगना रनौत, श्रद्धा कपूर, सलमान खान , जॉन अब्राहम समेत कई बॉलिवुड सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। और पीएम मोदी के सपोर्ट में मैसेज किए। भारतीयों के लिए इन दिनों मालदीव फेवरेट वेकेशन स्पॉट बन गया है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने आम लोगों से लक्ष्यद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए की अपील:-
भारत के पीएम मोदी ने हाल ही में लक्षदीप का दौरा किया और समुद्र तट से ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं और फैंस से लक्षदीप की सैर करने का आग्रह किया। इसके बाद से लक्षद्वीप और पीएम मोदी इन लक्षद्वीप ट्रेंड करने लगा। पीएम मोदी के इस पहल के बाद सर्च इंजन साइट पर यह केंद्र शासित प्रदेश ट्रेंड करने लगा। पीएम मोदी का भारत में टूरिज्म को बढ़ावा देना मालदीव के कुछ सत्ताधारी नेताओं को रास नहीं आया। क्योंकि लोग लक्षद्वीप के ऑप्शन में मालदीप को चुनते थे और लक्षद्वीप को छोड़ मालदीप का रुख करते थे लेकिन अब पीएम मोदी के इस विजिट के बाद लोग लक्ष्यद्वीप की तरफ ज्यादा झुकाव रखेंगे।

मालदीव सरकार के कई नेताओं ने न केवल पीएम नरेंद्र मोदी का मजाक बनाया, बल्कि भारतीयों पर हेटफुल और नस्लीय कमेंट्स भी किए। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में, मालदीव और भारत विवाद पर बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय और सलमान खान समेत कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया है। और मालदीप के नेताओं के भड़कीले और अभद्र टिप्पणियों पर गुस्सा जाहिर किया है।
बॉलीवुड सेलिब्रिटियों ने देसी टूरिज्म को बढ़ावा देते हुए किए कई पोस्ट:-

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक मालदीव की यात्रा करते रहते हैं। मगर अब भारत और मालदीव के बीच विवाद शुरू हो गया है। हाल ही में मालदीव के कुछ पब्लिक फिगर ने भारतीयों के ऊपर नस्लीय टिप्पड़ी की जिसके बाद अक्षय कुमार ने रिएक्शन दिया है। मालदीव द्वारा भारतीयों पर नस्लीय कमेंट्स करने को लेकर अक्षय कुमार आगबबूला हो गए। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर ने एक पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की है।
अक्षय ने कहा, “मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों ने भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां की, हैरानगी इस बात की है कि वे ऐसा उस देश में कर रहे हैं, जहां से उनके देश में सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं।”
अक्षय कुमार ने आगे लिखा, “हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं, लेकिन हमें ऐसी बेवजह नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव घूमने गया हूं और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम भारतीय द्वीपों को एक्सप्लोर करने का फैसला करें और अपने खुद के टूरिज्म को सपोर्ट करें।”
सलमान खान ने मालदीव पर कसा तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है और भारतीयों से अपने देसी टूरिज्म को बढ़ावा देने और नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप को एक्सप्लोर करने पर खुशी जाहिर की है। सलमान खान ने मालदीव को ताना मारते हुए भारत के टूरिज्म को सपोर्ट किया है। एक्टर ने लिखा, “लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है, और सबसे अच्छी बात यह है कि यह हमारे भारत में हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्षय कुमार जॉन सलमान खान श्रद्धा कपूर कंगना रनौत समेत जॉन अब्राहम ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में अपनी प्रतिज्ञा देते हुए देसी टूरिज्म को बढ़ावा दिया है साथ ही उन्होंने अपने देश के टूरिज्म प्लेस लक्षद्वीप के बारे में बढ़ाई की है। ‘पठान’ एक्टर जॉन अब्राहम ने सुंदर भारतीय समुद्र तटों की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है, “अद्भुत भारतीय हॉस्पिटैलिटी, “अतिथि देवो भव” के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ। लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।”
