प्रधानमंत्री मोदी का लक्षद्वीप दौरा:

2 जनवरी को लक्षद्वीप की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने कहा था कि यह केंद्र शासित प्रदेश “कई संभावनाओं से भरा हुआ है। “उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ” पूरे लक्षद्वीप के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।” प्रधानमंत्री ने द्वीप की प्राचीन सुंदरता को उजागर करने वाली कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिनकी काफी प्रशंसा हुई। उन्होंने लिखा, “जो लोग एडवेंचर करना चाहते हैं, उनकी सूची में लक्षद्वीप होना चाहिए। अपने प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की, यह कितना आनंददायक अनुभव था।”

इतना ही करने के बाद मानो लक्षद्वीप वर्सेस मालदीप की जंग छिड़ गई मालदीप के कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर #boycottmaldvies ट्रेंड होने लगा। और भारत के बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत बड़ी हस्तियां इस बात को लेकर बहुत ही गंभीर चर्चा करते नजर आए सोशल मीडिया मालदीप को बॉयकॉट करना और लक्षद्वीप को प्रमोट करने की मुहिम छूट गई साथ ही लोग जो मालदीप के लिए अपनी वेकेशन पर जाने वाले थे उन सभी ने अपने टिकट्स बुकिंग कैंसिल कर दिए और साथ ही फ्लाइट्स भी कैंसिल करवा दी।

और अब मालदीप की कंट्रोवर्सी शांत होने का नाम नहीं ले रही है इसी बीच लक्षद्वीप ट्रेंड होने लगा और सोशल मीडिया सर्चस पर लक्षद्वीप ने रिकॉर्ड तोड़ सर्च हासिल कर ली। लक्षद्वीप को प्रमोट करने के लिए अब दूसरे देश भी शामिल हो गए हैं जिसमें इसराइल ने लक्षद्वीप के खारे पानी को मीठे पानी में बदलने के लिए प्लांट लगाने की बात कही तो वही भारत की जानी-मानी हस्ती रतन टाटा के टाटा ग्रुप ने भी लक्षद्वीप में ताज होटल के तर्ज पर दो शानदार होटल बनाने की बात कह दी है और जल्द ही इसका काम भी शुरू होने वाला है इसके बाद लक्षद्वीप में लोगों को लग्जरियस होटल का मजा आ जाएगा।

टाटा ग्रुप देने वाला है लक्षद्वीप को दो शानदार ताज होटल की तर्ज पर बनने वाली होटल का तोहफा:-

हाल ही में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने भी लक्षद्वीप में 2 ताज ब्रांडेड रिसॉर्ट बनाने का ऐलान किया है। जिसके बाद से लोगों के मन में जानने की इच्छा है कि आखिर कैसा होगा होटल? बता देंगे ऐसा फैसला टाटा ने लक्षद्वीप वर्सेस मालदीव्स कंट्रोवर्सी होने के बाद लिया है और अब जल्द ही लक्षद्वीप में शानदार होटल बनने जा रहा है। टाटा ग्रुप मालदीव से भी सुन्दर होटल और रिसॉर्ट लक्षद्वीप में बनाने की तैयारी में हैं।

मालद्वीप और भारत का विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पीएम मोदी पर अप्पतिजनक टिप्पणी करने के बाद से मालदीव को भारतीयों की आलोचनाओं और बॉयकॉट का सामना कर पड़ रहा है, जो मालदीप की इकोनॉमी के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है। लोगों ने मालदीव घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है। वहीं, लोग अब घरेलू टूरिज्म को बढ़ावा देने और मालदीव को उसकी औकात याद दिलाने के लिए लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में लक्षद्वीप में पर्यटकों और पर्यटन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए बड़े-बड़े दिग्गज मैदान में आ गए हैं।

बता दें कि रतन टाटा जी ने भी लक्षद्वीप में 2 ताज ब्रांडेड रिसॉर्ट बनाने का ऐलान किया था। जिसके बाद से लोगों के मन में जानने की इच्छा है कि आखिर कैसा होगा होटल! टाटा ग्रुप मालदीव से भी सुन्दर होटल और रिसॉर्ट लक्षद्वीप में बनाने की तैयारी में है, मालदीव को पर्यटकों के बीच ज्यादा हाइप इसलिए मिली है क्योंकि वहां फ्लोटिंग हट्स हैं। यानी समुद्र के बीचों-बीच होटल बने हुए हैं। जो लोगों को अच्छा अहसास दिलाते हैं। ऐसे में अब टाटा ग्रुप ताज ब्रांड के तहत लक्षद्वीप में समुद्र के बीच और किनारे फ्लोटिंग हट्स और वाटर विला जैसे रिसॉर्ट बनाएगा।

कैसे होंगे ताज के तर्ज पर बनने वाले लक्षद्वीप के होटल:-

बता दें, सर रतन टाटा ने लक्षद्वीप में ताज होटल की तर्ज पर दो शानदार रिसोर्ट बनाने का फैसला कर लिया है। टाटा ग्रुप 2026 तक ये होटल बनाकर तैयार कर लेगा। टाटा ग्रुप ताज सुहेली में 110 कमरे वाला होटल बनाएगा। जिसमें 60 समुद्र तट विला और 50 वॉटर विला शामिल हैं। वहीं ताज कदमत में 110 कमरे होंगे, जिसमें 75 समुद्र तट विला और 35 वॉटर विला शामिल हैं। कदमत द्वीप, जिसे इलायची द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, एक बड़ा लैगून वाला मूंगा द्वीप है और समुद्री कछुओं के घोंसले के लिए महत्वपूर्ण समुद्री संरक्षित क्षेत्र का दावा करता है।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े कदम की ओर टाटा समूह, इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) लक्षदीप के दो द्वीपों पर रिसॉर्ट खुलवाने को लेकर प्लान कर चुकी है। टाटा समूह 2026 तक लक्षद्वीप के सुहेली और कदमत द्वीपों पर रिसॉर्ट खोलने को लेकर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह उद्यम सतत विकास और पर्यावरण-पर्यटन के प्रति समूह की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। कंपनी ने कहा, “ग्रीनफील्ड परियोजनाएं 2026 में खुलने वाली हैं और इन्हें IHCL द्वारा विकसित किया जाएगा।

बता दे कि भारत में अगत्ती (Agatti), कदमत (Kadmath), मिनिकॉय (Minicoy), कवरत्ती (Kavaratti) और सुहेली (Suheli) जैसे कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। कदमत भारत के सबसे खूबसूरत गोता केंद्रों में से एक के रूप में भी उभरा है। कंपनी ने कहा कि सुहेली पर ताज होटल की तर्ज पर ताज होटल में समुद्र तट पर 60 विला और 50 वाटर विला सहित 110 कमरे होंगे। एक बड़े लैगून वाला मूंगा द्वीप, कदमत द्वीप, जिसे इलायची द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, समुद्री घास के बिस्तरों वाला एक समुद्री संरक्षित क्षेत्र है।

वहीं 110 कमरों वाले, कदमत के ताज होटल में 75 समुद्र तट विला और 35 वाटर विला शामिल होंगे। लक्षद्वीप, अरब सागर में एक द्वीपसमूह, विदेशी समुद्र तटों, मूंगा चट्टानों और लैगून के साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। कंपनी ने कहा, “यह स्कूबा डाइविंग, विंडसर्फिंग, स्नोर्केलिंग, सर्फिंग, वॉटर स्कीइंग और नौकायन सहित कई वाटर स्पोर्ट्स के लिए स्वर्ग है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *