नए साल के शुरू होते ही देश के अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कहीं कोहरा तो कही बूंदाबांदी से लेकर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अभी बीते 24 घंटों के दौरान देश के कुछ राज्यों में बारिश हुई तो कहीं कोहरा छाया रहा। कोहरे से तो अभी भी कई राज्यों को राहत नहीं मिली है और मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक रहता ना मिलने की संभावना है साथ ही प्रदेशों में लगातार ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं जिसमें उत्तर भारत सबसे ऊपर है वही मध्य भारत में कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिल सकती है लेकिन आने वाले दिनों में यहां फिर से एक बार ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

कहीं होगी बर्फबारी तो कहीं बारिश के आसार:-

सर्दी का मौसम शुरू होते ही कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी नजर आ रही है और इस कड़ाके की सर्दी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आगामी दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर- लद्दाख- गिलगित- बाल्टिस्तान- मुजफ्फराबाद और पूर्वी भारत में अलग-अलग भागों पर हल्की टी से मध्यम बारिश और कई जगह बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं जिससे कि इससे सटे मैदानी राज्यों में बर्फीली हवाएं चलेंगी और तापमान और भी नीचे जाएगा। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं देश के बाकी हिस्सों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। यानी बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। वही मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्य बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश हो सकती है। बाकी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीप समूह और उत्तरी मध्य प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

इधर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रही। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रही। जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, हरियाणा, ओडिशा और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर भारत को अभी घने कोहरे से राहत नहीं:-

जम्मू-कश्मीर और उत्तर पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। इसी प्रकार पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। वहीं हरियाणा, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।अगले 24 घंटों के दौरान देश में कहीं बारिश तो कहीं कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा देश के कुछ भागों में कोल्ड डे की स्थिति दिखाई दे सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इधर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। इन दिनों मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। कहीं बर्फीली हवाओं से साथ धूजणी तो कहीं तेज धूप से राहत दे रहा है।

राजस्थान में मौसम के मिजाज हुए खतरनाक:-

राजस्थान में भी शीत लहर का कर साफ नजर आ रहा है यहां बर्फीली हवाओं ने तापमान को तेजी से नीचे गिराया है, पिछले करीब 15 दिन से सर्दी का दौर जारी है लेकिन गुरुवार को मौसम के दो रूप देखने को मिले। माउंट आबू में पारा माइनस 3 तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वहां बर्फ की चादर सी जम गई। दूसरी ओर जयपुर में दिनभर तेज धूप खिली रही जो शाम तक जारी रही। हालांकि शाम के यह ठंडी हवाएं चली लेकिन दिनभर खिली धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी। हिल स्टेशन माउंट आबू में गुरुवार का दिन इस सीजन सबसे ठंडा दिन रहा। पहली बार तापमान माइनस 3 डिग्री पहुंच गया। उधर सीकर, फतेहपुर और जोबनेर में भी पारा माइनस में पहुंच गया।

माउंट आबू में पेड़ों पर ओस की बूंदे जमने से सफेद चादर नजर आने लगी। सीकर और फतेहपुर में बर्तनों में रखा पानी जम गया और घरों के बाहर खड़ी कारों सीसे और छत पर भी बर्फ की परत जम गई। फतेहपुर में पारा माइनस 1.5 और जोबनेर में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो लोगों को अभी इस ठंड से कुछ दिनों तक राहत नहीं मिल सकती उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *