मध्यप्रदेश मौसम की ताज़ा ख़बर/MP Weather Report: मध्यांचल में कोहरे की चादर के बीच खिली धूप; तापमान में होगी बढ़ोतरी!

मध्य प्रदेश में नए साल के शुरू होते ही मौसम के मिजाज बदल गए थे, यहां ठंड में इजाफा देखने को मिला था। जहां दिसंबर में मध्य प्रदेश के निवासी ठंड का इंतजार कर रहे थे, वहीं नए साल के शुरू होते ही साल के पहले दिन से प्रदेश कोहरे की चपेट में आ गया था और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। लोग लंबे समय से धूप का इंतजार कर रहे थे लेकिन ओस और कोहरे की वजह से धूप के दर्शन नहीं हो रहे थे साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की वजह से सूर्य देव के दर्शन को लोग तरस गए थे।

पिछले लंबे समय से मध्य प्रदेश में कोहरे और ओस समस्या चल रही थी। जिससे कि विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी। यातायात में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था; ट्रेन, फ्लाइट्स सभी घंटो लेट हो रही थी। यात्रियों को वेटिंग रूम में लंबे टाइम तक इंतजार करना पड़ रहा था, साथ ही कई फ्लाइट्स और ट्रेनों को कोहरे की वजह से कैंसिल भी करना पड़ा था। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम के होने की संभावना जताई थी। इस बीच मंगलवार से हल्की धूप देखी गई जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

मध्यांचल में खिली धूप:-

बीते दिन भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में दोपहर में सुबह-सुबह घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही लेकिन धीरे-धीरे दोपहर तक हल्की धूप खिलने से यह कोहरा छठ गया और लोगों को थोड़ी राहत मिली। जहां लोग धूप का पिछले 10 दिनों से इंतजार कर रहे थे वही 11 जनवरी को हल्की धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वही मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक कोहरे से जल्दी राहत मिल सकती है जैसा कि हम शुक्रवार सुबह से ही देख रहे हैं यहां घना कोहरा तो देखा गया लेकिन साथ ही तेज धूप निकलने से कोहरा धीरे धीरे छटता नजर आने लगा।

जहां सुबह दिन निकलते ही विजिबिलिटी बिलकुल जीरो थी वही धूप के खेलने से कोर धीरे-धीरे छटने लगा और विजिबिलिटी में क्लेरिटी आने लगी। मौसम विभाग की माने तो अगले एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह का रह सकता है लेकिन एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक बार फिर से प्रदेश का तापमान घटेगा और ठंड में बढ़ोतरी देखी जाएगी क्योंकि उत्तर भारत में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में दिखने लगा है और यह जल्द ही मध्य प्रदेश में भी नजर आएगा।

मौसम में एक बार फिर होगा बदलाव बढ़ेगी ठंड:-

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में रविवार तक इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा और लोगों को कोहरे और उसे से कुछ दिनों तक राहत मिल सकती है साथ ही तेज ठंड में भी कमी आ सकती है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि रविवार के बाद मौसम में फिर से बदलाव होगा और एक बार फिर मौसम करवट लेगा जिससे की तापमान में फिर से तेजी आएगी। यानी एक बार फिर से ठंड का एक दौर और शुरू होगा साथ ही अगले रविवार तक एक बार फिर से बारिश भी देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश का मौसम साफ रहेगा प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका है लेकिन प्रदेश की राजधानी में धूप खिली रहेगी साथ ही तापमान में भी कुछ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम का बदलते रुख किसानों पर भी भारी पड़ रहा है क्योंकि वही हुई फसलों पर मौसम की मार पड़ने लगी है जिससे कि फैसले बर्बाद होने लगी है इनमें कीड़े लगने लगे हैं लगातार किसानों को कृषि विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर की जा रही है और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी जा रही है।

प्रदेश में कोहरे की रफ्तार में तो कमी नहीं आई है लेकिन धूप खिलने से यह जल्द ही जाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने से कोहरे और तेज ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन सोमवार से फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार से फिर शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है और तापमान में कमी आ सकती है और आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *