Breaking News: अयोध्या “श्री राममंदिर” में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों शोरों पर; महीनों पहले शुरू हुई थी बुकिंग !

अयोध्या श्री राममंदिर: अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी देशभर में चल रही है और अयोध्या में यह तैयारियां जोरों शोरों पर है प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को अयोध्या में पूरे देश की नजर रहेगी और यहां देश के कोने-कोने से भक्तजन श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे इसके लिए महीनों पहले ही बुकिंग शुरू हो चुकी है और आए दिन किसी न किसी बॉलिवुड और राजनीतिक हस्ती को निमंत्रण की खबरें सामने आ रही है।

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव हो रहा है उत्सव के रंग में रंगने के लिए देश दुनिया से भक्त आ रहे हैं और उनके स्वागत में सरकार दिन रात तैयारी में लगी हुई है पूरी अयोध्या को एक दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है साथ ही मेहमानों और भक्तजनों के ठहरने के लिए काफी सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस बार श्री राम मंदिर जाने के लिए एक नया मार्ग बनाया गया है लता मंगेशकर चौराहे से हनुमानगढ़ वाले रास्ते पर यह मार्ग बना है।

बता दें कि दो बड़े पत्थर के स्तंभ पर भव्य लाइटिंग भक्तों का स्वागत कर रही है। मुख्य द्वार की शुरुआत में एक तरफ दान काउंटर, निशुल्क लाकर, हेल्प सेंटर ,व्हीलचेयर सुविधा केंद्र बने हुए हैं, भक्तों की सुविधा का पूरी तरह ध्यान रखा हुआ है। इसके बाद इन्हें पार करने के बाद भक्त प्रभु श्री राम के दर्शन कर पाएंगे।

भव्य राममंदिर के गर्भगृह में विराजमान होगी श्री रामलला की प्रतिमा:-

अयोध्या इन दिनों अपनी सबसे बड़ी तैयारी में लगी हुई है। भव्य राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होंगे। इसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा कर लिया है। अस्थाई टेंट में विराजित रामलाल 21 जनवरी को पूजन के बाद गर्भ ग्रह में जाएंगे। मौजूदा जगह का मर्यादित स्वरूप बरकरार रहे इसीलिए ट्रस्ट की योजना इस जगह को यज्ञशाला में बदलने की है। श्री राम मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण अनुष्ठान इसी पर होंगे विश्व के पदाधिकारी का कहना है कि इसको लेकर अभी आखिरी निर्णय नहीं हुआ है।

बता दें कि ट्रस्ट ने तीन मूर्तियां बनवाई थी इनमें से दो मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी इसमें एक श्याम वर्ण की शिला की प्रतिमा है और दूसरी रजत धातु की है 21 51 इंच की ऊंची शीला की प्रतिमा का अधिवास संस्कार गर्भ ग्रह में होगा और रजत प्रतिमा का यज्ञ मंडप में होगा। यह कार्यक्रम कुल चार दिनों तक चलेगा उसके बाद 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा होगा प्रधानमंत्री मोदी मंदिर में प्रवेश करने से पहले सरयू के तट पर स्नान भी करेंगे।

महीनो पहले शुरू हो गई अयोध्या में आने की तैयारी और बुकिंग: –

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह मैं आने के लिए देश दुनिया और देश के कोने-कोने से लोगों के आने की खबरें हैं साथ ही महीना पहले यहां पर होटल बुकिंग और वाहनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले अयोध्या की सुरक्षा को भी चाक चौबंद किया गया है इसके लिए सड़क और रेल मार्ग बंद है। 21 और 22 जनवरी को अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के लिए 70 से अधिक चार्टर्ड विमान की तरफ से आवेदन मिले हैं माना जा रहा है कि आया रिपोर्ट अथॉरिटी ऑफ जिला प्रशासन इन सभी को जल्द ही समय देगा।

अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ समन्वय कर चार्टर्ड प्लेन की लैंडिंग की अनुमति जल्द ही दे दी जाएगी अयोध्या की एयरपोर्ट पर इन विमान के पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए निर्मित हो चुकी हवाई पट्टी का प्रयोग किया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले 8000 लोगों की सूची में 4000 वीआईपी देश के जाने-माने उद्योगपति, फिल्म अभिनेता, वैज्ञानिक आदि शामिल है।

बता दें कि वैज्ञानिकों में शीर्ष संस्थाओं के हेड इसरो के निर्देशक निलेश देसाई सहित कई पद्मश्री और पद्म विभूषण प्राप्त वैज्ञानिक शामिल होंगे फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, रजनीकांत ,आशा भोंसले, अरुण गोविल ,दीपिका चिखलिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर और प्रसून जोशी आदि शामिल होंगे। इन सभी के देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा को अव्वल दर्जे का रखा गया है।

प्राण प्रतिष्ठा से चार दिन पहले गर्भगृह पहुंचेंगे श्री रामलाल:-

अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की अभूतपूर्व समारोह की पूरी रूपरेखा सामने आ गई है 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान शुरू होंगे यानी आज से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं 18 को रामलाल की 150 से 200 तन की भव्य मूर्ति गर्भ ग्रह में विराजित होगी अरुण को योगीराज की बनाई हुई यह मूर्ति गर्भ ग्रह में रखी जाएगी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। 22 जनवरी को दोपहर 12:20 पर कुल 115 मिनट का कार्यक्रम होगा इसमें 40 मिनट पूजा होगी।

इस पूजा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ प्रमुख मोहन भागवत व ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत गोपाल दास अपने विचार रखेंगे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने सोमवार को यह जानकारियां सांझा की है। बता दें कि यह दृश्य देखने योग्य होगा और महसूस करने योग्य होगा इस कार्यक्रम में परोक्ष रूप से करीब 90 करोड लोग जुड़ेंगे 136 देश के भारतवंशी राम भक्त भी देखेंगे सभी राज्यों के वाद्य यंत्र एक साथ बजेंगे ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

बता दें कि मानसरोवर अमरनाथ गंगोत्री हरिद्वार प्रयागराज का संगम तट नर्मदा गोदावरी नासिक गोकर्ण सहित देश के कई स्थानों से आए गंगाजल और जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा।

22 जनवरी को लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा भक्तजन अपने घरों से देख सकेंगे यह कार्यक्रम:-

22 जनवरी को भगवान श्री राम लाल का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर को दूरदर्शन से के राष्ट्रीय व सभी क्षेत्रीय चैनलों सहित देश के तमाम टीवी चैनलों ट्रस्ट बिहेव वह रस से जुड़े सहयोगी संगठनों के यूट्यूब चैनल सोशल मीडिया से लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा सभी इसे देख सकेंगे बता दें कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए खुल जाएगा भगवान राम का दर्शन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *