देश के सभी राज्यों में चारों तरफ लोग कड़ाके की सर्दी की मार झेल रहे हैं। तापमान बढ़ने की जगह घटता जा रहा है और सीवियर कोल्ड जैसी स्थितियां पैदा हो रही है। उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की सर्दी से लोगों का बुरा हाल है साथ ही कोहरे की मार से फसलों को भी खासियत नुकसान झेलना पड़ रहा है लोग अपनी सर्दी को भगाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते नजर आ रहे हैं, कुछ लोग दिन भर घर में रहते हैं ,तो दिनभर गर्म कपड़े पहने नजर आते हैं, तो कुछ अलाव लगाकर खुद को सेकते नजर आते हैं, कुछ चाय की चुस्कियां लेकर अपनी ठंड भगाने की कोशिश करते हैं।
मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव से बदल रहा मौसम:
देश में कड़ाके की सर्दी से लोगों का बुरा हाल है लोग तरह-तरह के तरीके ढूंढ रहे हैं अपनी सर्दी भगाने के लिए और कड़ाके की सर्दी में सरवाइव करने के लिए। जहां उत्तरायण के बाद मौसम में गर्माहट आने लगती थी वही उल्टा हो रहा है तापमान में गिरावट दर्द की जा रही है। इस बार मौसम में हुए परिवर्तन के कारण देश के मौसम पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिल रहा है एल नीनो के प्रभाव से पूरे देश के मौसम का पैटर्न बदला चुका है मौसम विभाग ने चेतावनी जताई है कि इस बार गर्मियों का मौसम एल नीनो के प्रभाव से 6 महीने का हो सकता है यानी बसंत ऋतु के जगह सीधे गर्मी का मौसम आ सकता है।
और अगर अभी के मौसम की बात करें तो उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से यहां का तापमान तो बहुत काम चल ही रहा है साथ में यहां से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी राज्यों का भी तापमान तेजी से गिराया है दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार चंडीगढ़ समेत सभी उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे और कड़ाके की सर्दी की मार झेल रहे हैं लोग।
वही इन बर्फीली हवाओं का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है बीते 24 घंटे में प्रदेश में अचानक ठंड बढ़ गई है प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है भोपाल में रात का तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया 24 घंटे में इसमें 1.6 डिग्री की कमी आई है। जहां उम्मीद की जाती है कि उत्तरायण के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी वही इस बार तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
उत्तर भारत में मौसम के मार का ट्रिपल अटैक:
उत्तर भारत के राज्यों में दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार आदि में कंपकंपाती ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर भारत के लोगों पर मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। एक ओर लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर अब कोहरा, बारिश और बर्फबारी के अलर्ट ने लोगों को और सहमा दिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में शीतलहर जारी है।
बता दें कि घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह-सुबह से ही घना कोहरा होने से लोगों को यातायात में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है विजिबिलिटी जीरो होने के कारण आगे का कुछ ना दिखाई देने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। अब मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी का सितम अपने चरम पर हो सकता है।
किन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी:-
भारत के मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी-बिहार और दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इतना ही नहीं, अब मौसम का ट्रिपल अटैक भी दिखने वाला है। क्योंकि सर्दी के बाद अब बर्फबारी और बारिश भी देखने को मिलेगी। देश के पहाड़ी राज्य जैसे: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में आज यानी 17 जनवरी और 18 जनवरी को हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इतना ही नहीं, इन पहाड़ी राज्यों में बर्फाबारी भी हो सकती है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों वाले राज्यों में होगा और इस तरह से सर्दी का सितम और भी बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक-दो दिन सर्दी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज और कल गंभीर ठंडे दिन की स्थिति हो सकती है।
बताया जा रहा है कि धूप भी नहीं निकलेगी और सुबह-शाम घना कोहरा रहेगा। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्थानों, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छा सकता है।
