उत्तर भारत में ठंड ने इतना कर दिखा दिया है कि लोग अब इससे राहत चाह रहे हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड कहर ढा रही है। मौसम का ट्रिपल अटैक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर रहा है। कड़ाके की ठंड, ऊपर से घना कोहरा और मौसम विभाग की पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी से लोग भयभीत हो उठे हैं।

उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का कोहराम जारी: –

उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तो यह स्थिति है कि शीतलहर के कारण लोग शेल्टर होम्स में शरण ले रहे हैं। अलाव जलाकर खुद को गरम रखने का प्रयास कर रहे हैं। और ठंड भगाने के अलग-अलग उपाय ढूंढ रहे हैं। गुरुवार भोर 5 बजे घने कोहरे की चादर की नीचे दिल्ली-एनसीआर दबी नजर आई। मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर और कोहरे की चपेट में सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत के तमाम अन्य राज्य भी रहेंगे।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वालों दिनों में अभी सर्दी और सितम ढाएगी। वहीं, पहाडी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की और मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और हरियाणा सुबह-शाम शीतलहर चलेगी। साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी इन राज्यों में हो सकती है बारिश:-

उत्तर भारत मौसम की मार को झेल रहा है साथ ही कई राज्यों में कोर तो लोगों का जीना दुश्वार किए हैं साथ ही बारिश और तेज हवाओं ने भी लोगों के दिनचर्या में खलल डाला है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

श्री राम के आगमन पर कैसा रहेगा अयोध्या का मौसम:-

पूरे देश में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बहुत ही उत्साह बना हुआ है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा है। ऐसे में पूरे विश्व भर की नजरें उस दिन अयोध्या पर होंगी। यही वजह है कि लखनऊ मौसम केंद्र भी हाई अलर्ट पर है. अधिकारियों और व्यवस्था करने वालों को पल-पल की जानकारी लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी जा रही है, ताकि उस दिन मौसम के हिसाब से वहां पर व्यवस्था की जा सके।

जिस तरह से वर्तमान में उत्तर प्रदेश में शीत लहर, बेहद ठंडे दिन और घने कोहरे का अलर्ट जारी है. उस तरह से लोगों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। श्रद्धालु समेत वीआईपी लोगों को भी उस दिन सर्दी का सामना करना पड़ेगा या मौसम साफ रहेगा या होगी बारिश इस संबंध में जब लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिको ने वहा के मौसम के बारे में कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहने का पूर्वानुमान है, लेकिन दोपहर बाद अच्छी धूप खिलेगी। रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को अयोध्या और लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।किसी भी तरह की कोई बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं अगर अभी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास चल रहा है वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंच चुका है। अगर 21 जनवरी से मौसम की बात करें तो पूरे उत्तर भारत में मौसम हल्का साफ रहेगा। ठंड से राहत मिलेगी।

अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिम यूपी के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे या फिर सीवियर कोल्ड का प्रकोप भी देखने को मिल सकता हैं। यानी इन स्थानों पर धूप नहीं निकलेगी और कोहरा छाया रहेगा। बुधवार की बात करें तो पश्चिम से लेकर पूर्वी यूपी कोहरे की चपेट में रहा। सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *