मध्यप्रदेश मौसम की ताजा खबर: मौसम पूर्वानुमान; कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम ?

मध्य प्रदेश और मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां का मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन मध्य भारत में ठंड में थोड़ा इजाफा हुआ है क्योंकि यहां हवाएं उत्तर पूर्वी चल रही है जिसकी वजह से हवाओं में तेजी आई है उत्तर भारत से आ रही है बर्फीली हवाओं ने यहां पर ठंडक बढ़ा दी है लेकिन अगर आसमान की बात करें तो आसमान साफ है बादल छाए रहने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है।

हवाओं की रफ्तार में आई तेजी, तो बढी ठंडक:

मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां मौसम साफ है लेकिन सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। यहां पर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवा ने ठंड में बढ़ोतरी की है साथ ही हवा की रफ्तार तेज हो गई है यहां हवाएं 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है और उनके रफ्तार और भी बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है जिससे कि प्रदेश में ठंडक बढ़ सकती है। कोहरे में अभी राहत की कोई खबर नहीं है।

मध्य भारत मैं सोमवार तक मौसम में कोई बदलाव न होने की संभावना है इसके बाद तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के उत्तरी जिलों की बात करें तो यहां अन्य जिलों से ज्यादा ठंडक है और कोहरे में भी तेरी आई है। मौसम विभाग के द्वारा प्रदेश में और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में बारिश की संभावना बहुत कम है।

आसमान साफ होने की वजह से धूप खिली रहेगी साथ ही आने वाले दिनों में कोहरे में कमी भी आएगी लेकिन अभी मंगलवार तक कोहरे और ठंडक में बदलाव की आशंका बहुत कम है। यहां सुबह से ही कोहरा देखा जा रहा है लेकिन आसमान साफ होने की वजह से धूप खिलने के साथ ही यह कोर छठ जाता है और गर्माहट का अनुभव होने लगता है।

मध्य भारत को कब तक मिलेगी कोहरे से राहत:-

देश के सभी राज्यों चाहे वह उत्तर भारत के राज्य हो या मध्य भारत के राज्य या अन्य सभी मैं कोहरे ने कोहराम मचा रखा है अभी भी उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिल रहा है जिससे कि लोगों को यातायात में और अन्य दिनचर्या के कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही मध्य भारत की बात करें तो यहां कड़ाके की ठंड नहीं है लेकिन कोहरे का कोहराम जारी है कोहरे से राहत के कोई असर नजर नहीं आ रहे हैं।

अगर मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो अभी एक-दो दिन तक कोहरे में कोई राहत नहीं मिल सकती। क्योंकि अभी शीत लहर का प्रभाव प्रदेश में साफ देखा जा सकता है वहां से आ रही ठंडी हवाओं ने यहां का तापमान भी गिरा दिया है साथ ही कोहरे में कमी के कोई असर नजर नहीं आ रहे हैं ऐसा मौसम मंगलवार तक देखा जाएगा उसके बाद मौसम में थोड़ा सुधार होने की संभावना नजर आ रही है अगर यहां के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री और जिन जिलों में सीवियर कोल्ड वेव चल रही है वहां 18 डिग्री तापमान दर्ज़ किया गया है वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है।

प्रदेश में जल्द ही बदले का मौसम:-

बता दे की मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मंगलवार तक इसी तरह के मौसम में रहने की संभावना जताई गई है लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बता दे कि सूर्य ने उत्तर दिशा की ओर गमन करना शुरू कर दिया है जिससे का प्रतीक यह होता है कि अब मौसम में गर्माहट आने लगेगी और इसका प्रभाव मंगलवार से देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार गर्मी ज्यादा पढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि इस बार अल नीनो के प्रभाव ने मौसम का पैटर्न बदल कर रख दिया है इसीलिए सर्दी के बाद आने वाली बसंत ऋतु के ना आने की संभावना लग रही है और इस बार गर्मी 3 महीने की जगह 6 महीने की हो सकती है क्योंकि अल नीनो के प्रभाव से मौसम का पैटर्न पूरी तरह बदल चुका है जो कि हमें सर्दी के मौसम में भी देखने को मिला है इसलिए आने वाले मौसम में बदलाव नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *