मध्यप्रदेश में नौकरियों की नई संभावनाएं नजर आ रहे हैं भोपाल स्थित अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खुलने जा रहा है रेल इंजन पार्ट्स बनाने का कारखाना। संभावना बताई जा रही है कि इससे इन न इंडस्ट्रियल एरिया में ढाई हजार से अधिक नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

भोपाल के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में रेलवे इंजन के पार्ट्स बनाने के कारखाने खोलेंगे । इसके लिए यहां 2 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है , साथ ही यहां प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क की जमीन की अड़चन भी दूर हो गई है ।2 साल में प्लास्टिक पार्क डिवेलप हो जाएगा।

गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में करीब आधा दर्जन कारखानों में रेलवे इंजन के पार्ट बनते है।

भोपाल की अचारपुरा और रायसेन के तामोट में प्लास्टिक पार्क की मंजूरी दी गई थी ,लेकिन वन भूमि के कारण इसमें देरी हो गई ।अचारपुरा में चिन्हित भूमि वन विभाग के अधीन होने से यहां निर्माण शुरू नहीं हुआ । पिछले पखवाड़े की वन विभाग की अनुमति मिली उसके बाद जिला उद्योग केंद्र ने प्लास्टिक पार्क की प्रक्रिया शुरू की है।

विभाग ने जमीन के आरक्षण से पहले लैंड यूज़ बदलाव के लिए टीएनसीपी को आवेदन दिया है अनुमति मिलने के बाद साल भर के भीतर रेलवे क्लस्टर डिवेलप हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *