संदेश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की सर्दी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है कड़ाके की सर्दी और कोहरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। जहां देश-विदेश से भक्तजन एकत्रित होने वाले हैं इस कड़ाके की सर्दी में लोग श्री राम का स्वागत करने के लिए बड़े ही उत्सुक हैं।

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने किया बुरा हाल:-

दिल्ली, उत्तर भारत पर शीतलहर और घने कोहरे की मार पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली और उत्तर भारत के लोग इस कड़ाके की ठंड से राहत की राह देख रहे हैं। पंजाब और हरियाणा में कोहरे और ठंड वजह से कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी है। हवा चलने की वजह से गलन और ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों तक इस ठिठुरन देने वाली ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। 18 जनवरी तक ऐसे ही ठंड बनी रहेगी। 18 जनवरी के बाद ही ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

देश की राजधानी दिल्ली में 100 से ज्यादा विमान समय से उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। तुम जो उड़ते भर रहे हैं वह घने कोहरे की वजह से लेट हो रहे हैं। कुछ उड़ानें कैंसल कर दी गई हैं। एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि खराब मौसम की वजह से उड़ान में देरी हो सकती हैं। गाने करी की वजह से यातायात में बड़ी परेशानियां हो रही है कई जगह तो सड़क दुर्घटनाओं की खबरें भी सामने आई है।

इसके अलावा कम से कम 50 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. जिस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्ता, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में हल्की बारिश और कई इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली के आस-पास इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर और कोहरे से राहत मिलनी मुश्किल है।

उत्तर भारत के राज्यों को जल्द मिलेगी कड़ाके की सर्दी से और घने कोहरे से राहत:-

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों में कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है लेकिन उसके बाद मौसम करवट बदलेगा और इस तेज ठंड और कोहरे से राहत जल्द ही मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिलेगा।वहीं, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक पहुंच गया है।

देश के पहाड़ी राज्यों पर हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर चलने की संभावना है।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल:-

उत्तर भारत में आज के मौसम की जानकारी की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5°C और अधिकतम 18°C रहने की उम्‍मीद है। वहीं अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत के तमाम हिस्‍सों में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। इसके कारण कोल्‍ड डे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। वहीं पश्चिमोत्तर भारत में पांच दिनों तक शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और लोगों को कड़ाके की सर्दी और गाने गोरे से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

घने कोहरे से विजिबिलिटी हो रही न्यून:-

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर शून्य रहा, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहा। लोगों को सुबह-सुबह यात्राएं करने में परेशानियां हो रही है और यातायात के साधनों का घंटो वेट करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, बिहार, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में घने से बेहद घना कोहरा छाया रहा।

शनिवार तक शीतलहर का प्रकोप रहने वाला है,यह भी कहा गया है कि मंगलवार और शनिवार के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की, कि आने वाले मंगलवार और गुरुवार के दौरान उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में और मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा कि मंगलवार और बुधवार को उत्तराखंड में पाला पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *