अयोध्या राम मंदिर : सालों वह अवसर आ ही गया जिसका भारत वासियों को इंतजार था| इस मौके पर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है और अयोध्या रामलल्ला के स्वागत के लिए तैयार है| साथ ही प्राण प्रतिष्ठा में देश विदेश से आ रहे राम जी के भक्तो के लिए भी तैयारियां की गई है| अयोध्या राम मंदिर की भव्यता और सुंदरता की गुरुवार को कुछ और नई तस्वीरें सामने आईं हैं। 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में रख दिया गया है।
22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। आय दिन राम मंदिर की नई नई तस्वीर सामने आ रही है| तस्वीरों में मंदिर के बाहर की भव्यता दिखाई दे रही है। रामनगरी बुधवार को भक्ति के सागर में डूबती दिखाई रही| प्राण प्रतिष्ठा की शुभ तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, उल्लास बढ़ता जा रहा है।बता दे की 18 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं।
गर्भगृह पहुंचे रामलला; 20 जनवरी को होंगे सिंहासन पर विराजमान:
रामल्ला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 18 जनवरी से शुरू हो चुके है, बुधवार को रामलला पहली बार परिसर में प्रवेश करने वाले थे इसलिए तैयारियां भी भव्य तरीके से की जा रही थीं। रामलला की उपासना बालरूप में होती है, इसलिए रामनगरी की मातृ शक्तियों ने अपने लल्ला के स्वागत में सुबह नौ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में आस्था का चरम दिखा। पूरी अयोध्या श्रीराम के जयघोष से गूंजटी नजर आई| बुधवार को 100 महिलाओ ने दो किलोमीटर तक कलश यात्रा निकाली और सबको अहसास करा दिया कि रामलला अपने घर में प्रवेश करने वाले हैं।
पूजा अनुष्ठान का बुधवार को दूसरा दिन था| कलश यात्रा के बाद दोपहर को मंदिर के गर्भ गृह में शुद्धिकरण की प्रक्रिया के बाद संगमरमर के चोकर ऊंचे आसन को तैयार किया गया| इसी बीच रामल्ला की चांदी की प्रतिमा को मंदिर परिसर में भ्रमण कराया गया और पहली बार मंदिर परिसर में लाया गया| इसी के साथ रामल्ला गर्भ गृह में प्रव्रेष कर चुके है| लेकिन सिंहासन पर 20 को विराजमान होंगे|
22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में होगी छुट्टी :
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण 22 जनवरी को देश भर में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे| राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति का ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह सोमवार को निर्धारित है| यह समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना तय है| कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा, ‘अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा।
इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को अपराह्न ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चार दिन शेष रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित वेबपेज की शुरुआत की अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और नयी दिल्ली सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के लिए मौसम की जानकारी वेबपेज पर उपलब्ध होगी| सात दिनों का पूर्वानुमान और सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय वाला मौसम बुलेटिन भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा| अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा।
सुरक्षा के अलर्ट ; चारो तरफ कड़ी सुरक्षा:
सैकड़ों साल की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य कुछ साल पहले शुरू हुआ था| अब प्रभु श्रीराम के मंदिर ने आकार ले लिया है| मंदिर के भव्य और दिव्य गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी| 22 जनवरी 2024 को शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक विधान को पूरा किया जाएगा| इसको लेकर अयोध्या के साथ ही समस्त देश में उत्सव का माहौल है| इस मौके पर सुरक्षा भी कड़ी की गई है| प्राण प्रतिष्ठा के पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत नामी-गिरामी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी| 22 जनवरी को देशभर में दीवाली मनाने की भी योजना है| प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं| सुरक्षा में ड्रोन की भी तैनाती की जाएगी| इसके अलावा राज्य पुलिस के साथ ही बड़ी तादाद में अर्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया जाएगा|
बता दें कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में महत्वपूर्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान शुरू हो गया है| यह 21 जनवरी तक जारी रहेगा. राम मंदिर का भव्य उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे| श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को इस महत्वपूर्ण अवसर पर राजनेताओं, उद्योगपतियों, संतों और मशहूर हस्तियों सहित 7,000 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति की उम्मीद है| इसके अतिरिक्त विभिन्न देशों के लगभग 100 प्रतिनिधियों के भी अभिषेक समारोह में भाग लेने की उम्मीद है|
हेलीकॉप्टर सेवाए कराई जाएगी उपलब्ध :
राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से मिलेगी| आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों से भी इस सुविधा को जल्द शुरू किया जाएगा| इतना ही नहीं, योगी सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या नगरी और राम मंदिर के हवाई दर्शन भी कराए| इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है| इस सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को पहले से बुकिंग करानी होगी| हेलीकॉाप्टर सेवा शुरू होने से राम भक्त कम समय में अयोध्या पहुंच कर पूजा-अर्चना करने के साथ ही अपने आराध्य का दर्शन कर सकेंगे|
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सुरक्षा हाई अलर्ट पर है. कई जिलों में पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित किया है, ताकि अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई समय रहते की जा सके\ बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है| इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी किया गया है| इसे देखते हुए यूपी पुलिस चौकन्नी हो गई है|
