देश में अब ठंड की विदाई का समय पास आ गया है लेकिन ठंड कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। चारों तरफ कल की की सर्दी का प्रकोप साफ नजर आ रहा है। जहां उत्तरायण के बाद ठंड में कमी आने लगती थी वहां उत्तरायण के बाद ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। और अब देश के पहाड़ी राज्यों में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं जिससे कि देश में सर्दी और बढ़ने वाली है।

अभी और बढ़ेगी ठंड; पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा उत्तरी भारत में:-

वैसे तो उत्तरी भारत की में कड़ाके की सर्दी का दौरा काफी लंबे समय से चल रहा है और लोगों को इससे राहत नहीं मिल रही है और अब इस बीच एक और घबराने वाली खबर सामने आ रही है कि हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं जिससे कि राज्य के कई हिस्सों में बर्फबारी और हल्की से मध्यम बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं बता दें कि पहले ही इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी से लोग परेशान हैं और अब नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने से इसमें और इजाफा होगा।

जिसका असर साफ-साफ मैदानी राज्यों में देखा जाएगा क्योंकि पहाड़ी राज्यों से आने वाली बर्फीली हवा के कारण कड़ाके की सर्दी में फिर से तेजी देखी जाएगी और हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी। उत्तरी राज्यों में अभी लोग घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे हैं इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर देखने को मिलेंगे जिससे कि कई राज्यों के कुछ स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश भी हो सकती है।

बता दें कि पहाड़ी राज्यों में पहले ही तापमान शून्य तक पहुंच चुका है। कश्मीर घाटी की बात करें तो यहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है लगातार हो रही बर्फबारी और चल रही बर्फीली ठंडी हवाओं ने यहां का तापमान तेजी से गिराया है और ठंड में काफी बढ़ोतरी की है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार 26 जनवरी कड़ाके की सर्दी में ही बीतेगी उसके बाद जनवरी के अंतिम दिनों में मौसम में कुछ बदलाव देखा जा सकता है।

26 और 27 को सक्रिय होंगे नए पश्चिमी विक्षोभ, असर देखने को मिलेगा:-

पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर से मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश के आसार बताए हैं हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में अगले 5 दिनों तक बारिश बर्फबारी के आसार हैं मौसम विभाग के अनुसार शिमला के वेदर में उलटफेर होने वाला है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का ऐलान किया है। यह पश्चिमी विक्षोभ 25 और दूसरा 27 जनवरी से सक्रिय होने वाला है इसके प्रभाव से देश के पहाड़ी राज्यों में तो बर्फबारी और हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। साथ ही मैदानी राज्यों में भी इसका असर साफ देखने को मिलेगा।

जैसा कि हम जानते हैं जब पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होती है तो यहां से बर्फीली हवाएं देश के मैदानी राज्यों की ओर चलती हैं और यहां का तापमान तेजी से गिरती है जिससे कि मैदानी राज्यों में कड़ाके की सर्दी महसूस होती है। आने वाले दिनों में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा और ठंड में एक बार फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पढ़ने के ज्यादा आसान नजर आ रहे हैं उसके बाद मौसम में बदलाव नजर आएगा।

कब तक सुधरेंगे मौसम के हालात ,कब मिलेगी कड़ाके की सर्दी से राहत:-

देश के सभी राज्यों में कड़ाके की सर्दी की मार झेल रहे लोगों को अब इससे राहत की खबर चाहिए लेकिन मौसम विभाग ने अभी कोई ऐसा अनुमान नहीं जाते हैं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं हो पाएगा इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी में ही बीतेगा और 26 जनवरी भी कोहरे और कड़ाके की सर्दी में ही जाएगी। जनवरी के आखिरी दिनों तक कड़ाके की सर्दी पढ़ने वाली है क्योंकि नए पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्यों में 26 और 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सकरी हो रहे हैं जिसका असर जल्द ही देखने को मिलेगा और ठंड में एक बार फिर से तेजी आएगी।

बता देंगे जनवरी के बाद मध्य भारत और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम में बदलाव नजर आएगा और ठंडक में कमी आएगी साथ ही तापमान में बढ़ोतरी धीरे-धीरे दर्ज होगी मध्य भारत में तापमान 27 डिग्री तक जाने की आशंका जताई है वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और यह 15 डिग्री तक जा सकता है जो कि अभी 8 से 9 डिग्री चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *