मौसम की ताज़ा ख़बर (कड़ाके की सर्दी को कहो अलविदा) :
देश में ठंड की विदाई होने लगी है ठंड की विदाई के साथ ही बारिश और कोहरे का दौर शुरू हो रहा है। जहां अब ठंड में कमी आई है, तो मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो चुका है, हालांकि पंजाब और हरियाणा समेत कुछ राज्यों का न्यूनतम तापमान अभी भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। उत्तरी राज्यों में मौसम बदलने लगा है तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ओलाबृष्टि :
हिमालय परिक्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली ,पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 फरवरी को उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों का मौसम साफ रहेगा। वहीं 15 फरवरी को उत्तर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वही मध्य भारत में भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का बना हुआ है यहां भी कई जगह बारिश के आसार नजर आ रहे हैं तो कहीं सुबह से ही कोहरा और धुंध होने की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं की रफ्तार काफी तेज हो गई है। उत्तर भारत समेत मध्य भारत के राज्यों में हवा की रफ्तार बढ़ चुकी है। बीते कुछ दिनों से हवा की रफ्तार 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। जिससे कि ठंड का एहसास हो रहा है। वही बादल छाए रहने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।वहीं हरियाणा में भी रातें ठंडी हैं, लेकिन अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। पंजाब के अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दी ओलावृष्टि की चेतावनी :
मौसम विभाग में अगले 5 दोनों का मौसम पूर्वानुमान जताया है और बारिश का अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार देश की पहाड़ी राज्यों में 15 फरवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है वहीं कुछ राज्यों में हल्की सी मध्यम बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और शीतलहर के चलने से मैदानी राज्यों में इसका असर साफ देखने को मिलेगा। वही मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी है।
मौसम विभाग ने मध्य भारतीय राज्यों के बारे में पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि 15 फरवरी तक इन राज्यों में बारिश की संभावना रहेगी वहीं तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश के साथ-साथ तेज बर्फीली हवाएं चलने से लोगों को फिर से ठंड का एहसास होगा। पूर्व के राज्यों और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई इलाकों में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।
जल्द मिलेगी बारिश , ठंड और कोहरे से राहत :
मौसम विभाग का कहना है कि इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस से अब जल्द ही राहत मिलेगी। 16 फरवरी तक मौसम के मिजाज इसी तरह के रहने वाले हैं फिर उसके बाद मौसम में बदलाव नजर आएगा। 16 फरवरी के बाद मौसम में सुधार होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। जैसा कि अभी से ही कड़ाके की सर्दी से राहत मिल गई है। और जो अभी मौसम में बदलाव है वह भी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से, इसका असर खत्म होते ही मौसम बदलेगा।
