देश के मौसम की ताज़ा ख़बर , कैसा रहेगा आज का मौसम :
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से झीलों का पानी जम गया है और कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। लेकिन उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत मिल चुकी है। फिर भी बर्फीली ठंडी हवाएं ठंड का एहसास करा रहीं हैं। लेकिन मौसम विभाग ने बताया है कि देश का मौसम फिर से करवट लेगा। 12 फरवरी से एक बार फिर देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी :
देश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। जिसका असर अभी से मौसम में दिखाई देने लगा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली में दिन में धूप तो निकलेगी, लेकिन सुबह के समय धुंध छाई हुई रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो 14 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यानी 15 फरवरी तक मौसम के मिजाज ठीक नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 13 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है। वहीं 12 से 14 फरवरी के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश के आसार है। इसके अलावा आज तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। वहीं अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
बारिश और ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी :
घाटी में लगातार बर्फबारी जारी है श्रीनगर शिमला समेत दूसरे शहरों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में राजस्थान दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी बढ़ चुकी है और सर्द हवाएं बड़ी रफ्तार से चल रही हैं। बता दे की अमरनाथ में स्थित शेषनाग झील की हाल के हाल यह है की झील का पानी तेज ठंड और तापमान के माइंस में जाने की वजह से जाम चुका है जहां लोग चल करते नजर आ रहे हैं।पहाड़ों में बर्फबारी के चलते वादियां बर्फ से ढकी हैं पर माइंस 18 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है इस कारण जिले जम चुकी है।
जहां देश में अब पहाड़ों को छोड़ हर जगह ठंड में कमी आई है तो वहीं अब मौसम की दुसरा रूप देखने को मिल रहा है। आज साल के दूसरे महीने की 12 तारीख हो गई है। यानी की सर्दी खत्म होने की ओर है। सुबह शीतलहर के कारण ठंड महसूस होती है, तो वहीं दिन में चमचमाती हुई धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। ठंडी बर्फीली हवाओं ने ही तापमान में गिरावट लाई है। यह ठंडी हवाएं 15 से 20 km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी की 12 फरवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
अब जल्द ही मिलेगी ठंड से राहत :
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि 15 फरवरी तक मौसम के मिजाज इसी तरह के रहने के आसार हैं। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा और तापमान में भी इजाफा होगा। कहीं-कहीं 16 फरवरी तक मौसम इसी तरह का रह सकता है उसके बाद जब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा और कमजोर होने लगेगा तब मौसम में बदलाव नजर आने लगेंगे और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस बार मौसम के मिजाज पूरी तरह बदले हुए नजर आए हैं, दरअसल यह मौसम में बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के कारण दिखा जिसने की हवा का रुख बदल कर रख दिया।
