देश के लगभग सभी राज्यों चाहे वह उत्तरी राज्य हो या मध्य, दक्षिण आदि सभी से ठंड की वापसी हो गई थी। हालांकि, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बर्फबारी के चलते यहां सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर 8 मार्च यानि शिवरात्रि तक बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
राजधानी में अभी कुछ दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम :
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 6 मार्च के तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में हल्के से बादल छाए रहेंगे। आनेवाले दिनों में नई दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। कल यानी 7 मार्च को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
कैसा रहेगा उत्तर भारत के मैदानी राज्यों का मौसम :
उत्तरी भारत के राज्यों में मौसम के हालात की बात करें तो यहां अभी मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। बादल छाए रहेंगे जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। लेकिन यहां सर्द हवाओं का दौर ख़त्म नही होगा, ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में ठंडक बनी रहेगी। यह ठंडक मार्च के पूरे महीने में इसी तरह देखने को मिलेगी। और अभी उत्तर भारत के राज्यों में कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगर उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी के साथ, आसमान में आंशिक तौर पर बादल भी छाए रहेंगे।
कैसा रहेगा मध्य भारत के मौसम का मिजाज़ :
बुधवार यानि आज से एक बार फिर मध्य भारत के राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खास करके मध्य भारत के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी राज्यों में कुछ स्थानों बारिश हो सकती है। 6 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी मध्य भारत में मौसम साफ रहने के आसार हैं। आज से मध्य भारत का मौसम फिर से पहले की तरह हो जाएगा। दिन में धूप और रात के समय हल्की सी ठंडक पड़ती रहेगी।
पिछले पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से मध्य प्रदेश का मौसम साफ होने का अनुमान है और मौसम शुष्क रहेगा।, हालांकि 10 मार्च बादलों की आवाजाही और तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। मध्यप्रदेश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 मार्च से तक फिर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है, जिससे बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार कम है। फिलहाल 10 मार्च तक मौसम ठंडा गर्म बना रहेगा। इसके बाद दिन-रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्यों के मौसम का हाल :
अगर भारत के पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत की बात की जाए तो यहां बारिश और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 5 से 7 मार्च की रात के दौरान बारिश और बर्फ़बारी का नया दौर शुरू होनी की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च यानि आज और 7 मार्च के बीच जम्मू कश्मीर , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने का असर मैदानी राज्यों पर दिखने को मिलेगा।
भारतीय मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी जारी की है। साथ ही पूर्वी भारत के हिस्सों में वज्रपात होने की संभावना है, झारखंड, सिक्किम, पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। असम और मेघालय और नागालैंड में गरज और बिजली के साथ अलग-अलग हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान रायल सीमा और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है। मार्च में इसी तरह मौसम के मिजाज बदलते रहेंगे।
