देश के लगभग सभी राज्यों चाहे वह उत्तरी राज्य हो या मध्य, दक्षिण आदि सभी से ठंड की वापसी हो गई थी। हालांकि, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बर्फबारी के चलते यहां सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर 8 मार्च यानि शिवरात्रि तक बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
देश की राजधानी का मौसम :
दिल्ली के मौसम में ठंडक अभी भी हैक्योंकि लगातार हो रही बारिश ठंड की विदाई में रुकावट पैदा कर देती है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन सुबह 13 सालों में सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 11 मार्च से तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है और मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले शनिवार को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकतीं हैं जिससे ठंडक का एहसास बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 7 मार्च के तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में हल्के से बादल छाए रहेंगे। आनेवाले दिनों में नई दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। कल यानी 8 मार्च को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
पूर्वी समेत उत्तर पूर्वी राज्यों के मौसम का हाल :
अगर भारत के पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत की बात की जाए तो यहां बारिश और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 5 से 7 मार्च की रात के दौरान बारिश और बर्फ़बारी का नया दौर शुरू होनी की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च यानि आज और 7 मार्च के बीच जम्मू कश्मीर , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने का असर मैदानी राज्यों पर दिखने को मिलेगा।
भारतीय मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी जारी की है। साथ ही पूर्वी भारत के हिस्सों में वज्रपात होने की संभावना है, झारखंड, सिक्किम, पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। असम और मेघालय और नागालैंड में गरज और बिजली के साथ अलग-अलग हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान रायल सीमा और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है। मार्च में इसी तरह मौसम के मिजाज बदलते रहेंगे।
कैसा रहेगा मध्य भारत के मौसम का मिजाज़ :
भारत के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी राज्यों में कुछ स्थानों बारिश हो सकती है। 6 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी मध्य भारत में मौसम साफ रहने के आसार हैं। आज से मध्य भारत का मौसम फिर से पहले की तरह हो जाएगा। दिन में धूप और रात के समय हल्की सी ठंडक पड़ती रहेगी। पिछले पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से मध्य प्रदेश का मौसम साफ होने का अनुमान है और मौसम शुष्क रहेगा।, हालांकि 10 मार्च बादलों की आवाजाही और तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
होली त्यौहार के बाद पढ़ेगी भीषण गर्मी :
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मार्च के महीने में तीन से चार बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस कारण भीषण गर्मी की दस्तक देर से होने की संभावना है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में दूसरे हफ्ते के अंत में और चौथे हफ्ते की शुरुआत में मौसम बदल सकता है। जिस तरह फरवरी में मौसम एक जैसा नहीं रहा यह ट्रेंड मार्च में भी बना रह सकता है गौरतलब है कि इस बार होली का त्योहार 24 से 25 मार्च तक मनाया जाएगा, इस प्रमुख त्योहार के पहले भी मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
