देश के सभी राज्यों में कड़ाके की सर्दी से राहत मिल चुकी है, लेकिन बार बार सक्रिय हो रहे वैदर सिस्टम से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों समेत अन्य राज्यों में ठंड की वापसी हो गई है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। अब कुछ दिनों तक पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी से राहत मिल सकती है, लेकिन आनेवाले दिनों में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश फिर हो सकती है।
वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिलेगी क्योंकि एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम शुरु होने वाला है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में 11 मार्च से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 12 और 13 मार्च को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली के मौसम पूर्वानुमान :
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 08 मार्च को न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। यहां ठंड वापस लौट आई है जिसका कारण पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश और बर्फबारी है अभी भी दिल्ली में ठंडी हवाओं का दौर चालू है। आज के मौसम की बात की जाए तो नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। 10 मार्च से नई दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं।
आने वाले दिनों में राजधानी में मौसम में बदलाव देखा जाएगा, नई दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 10 मार्च से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। जिसकी वजह से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। नया सिस्टम एक्टिव होने से दिल्ली एनसीआर समेत अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है ।
मध्य भारत में मौसम पूर्वानुमान :
मध्य भारत के राज्यों मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है, मध्य भारत के राज्यों में बीते दिनों बारिश और तेज़ ठंडी हवा देखी गई, जिसके बाद उन लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जिससे कुछ जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन दिनों मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है, दिन में खिली धूप जहाँ ठंडक से राहत देती है और लोगों को गर्मी महसूस होने लगती है लेकिन धूप ढलते ही ठंडक का अहसास फिर होने लगता है, दिन के समय प्रदेश के कई जिलों में तामपान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच रहा है। अभी आसमान साफ है।
बीते दिन भी प्रदेश के कई जिलों के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 10 मार्च से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। जिसकी वजह से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है, लेकिन अभी मौसम साफ है। नया सिस्टम एक्टिव होने से बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर अमरकंटक, शहडोल जैसे जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है, इन जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
दक्षिण , पूर्वी राज्यों में बिगड़ रहा है मौसम :
अगर देश के पूर्वी राज्यों की बात करें तो यहां भी मौसम बदल चुका है, दक्षिण भारत के राज्यों और झारखंड समेत अन्य राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के दक्षिणी तथा उससे सटे भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के प्रमुख ने प को बताया कि दक्षिणी ओडिशा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी विदर्भ से उत्तरी तमिलनाडु में समुद्र तल पर एक ट्रफ बना हुआ है। इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।
मौसम वैज्ञानिको ने बताया कि झारखंड में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिन में इसमें 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृ्द्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्सों में बारिश दर्ज़ की गई है।
