सार :

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के पास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है एवम सक्रिय वैस्टर्न डिस्टरबेंस से देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश से मध्यम बारिश की गतिविधियों से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया मे अगले 24 घंटे में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजधानी दिल्ली के कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, जो बीती रात से देखा जाने लगा है। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ साथ कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखी गई है। देखते है देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

उत्तर भारत के मौसम में होने लगा बड़ा बदलाव :

देश के उत्तर भारत के राज्यों और मैदानी इलाकों में गर्मी की शुरुआत हो गई थी, हालांकि, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी शुरु हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो मौसम के पैटर्न में बार बार बदलाव हो रहे है जिससे आज यानी 15 मार्च को उत्तर भारत के राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश की गतिविधियां साथ ही हिमपात भी देखने को मिलेंगा। वहीं, मैदानी इलाकों में भी जल्द ही मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमालयी क्षेत्र ,पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज यानी 15 से 18 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलने वाली है जिसका असर आसपास के राज्यों पर भी होगा। इसी के साथ, मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में अगले आने वाले दिनों तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया है कि आज देश की राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से 4 बजे के बीच तेज हवाएं चलने वाली है, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिलेगा। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने भी मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि आने वाले 24 घण्टों के अन्दर मौसम का नया रूप देखने को मिल सकता है।

मध्य भारत के राज्यों का मौसम भी बदलेगा :

वहीं, पश्चिम बंगाल के गंगा तट और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 15 से 20 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया है कि गंगीय पश्चिमी , हिमालय क्षेत्र में 15 मार्च से 16 मार्च के बीच तेज़ ठंडी हवाओं के चलने की संभावना है। वहीं, 16 से 17 मार्च से मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर अन्य राज्यों जैसे पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी तेज हवाओं, गरज और चमक के साथ बारिश के रुप में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

मौसम विभाग ने एलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 15 मार्च से 20 मार्च के बीच झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। बारिश के साथ साथ मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। देश के मैदानी प्रदेशों में मौसम के तेवर नर्म हो सकते हैं। मार्च का आधा महीना बीत चुका है ऐसे में गुलाबी ठण्ड महसूस की जा रही है, सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होता है, तो वहीं दिन में तेज धूप के निकलने से तेज़ गर्मी का एहसास भी होने लगा है। अगले कुछ घंटों के अंदर मौसम बदलने वाला है। देश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होगी और ओले भी गिरने की संभावना है।

देश के दक्षिण पूर्वी राज्यों में हो रही बारिश :

देश के उत्तरी राज्यों में तो मौसम बार बार बदलने लगा है ही लेकिन मौसम का यह मिजाज दक्षिण भारत के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। झारखंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ साफ दिखाई दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के राज्यों के कुछ हिस्सों में 14 मार्च से एक बार फिर बादल छाए नजर आएंगे। वहीं, 16 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। 16 मार्च को इन राज्यों के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। 17 मार्च को भी कहीं कहीं बारिश की संभावना है। उसके बाद मौसम साफ़ हो जायेगा।

कब होगी तेज गर्मी की दस्तक :

वैसे तो गर्मी की दस्तक अभी से होने लगी है उत्तर भारत के राज्यों और मध्य भारत में गर्मी पड़ने लगी है दिन में लोगों को तेज गर्मी का एहसास तक होने लगा है अब ठंड केवल सुबह और शाम की रह गई है। सुबह और शाम के समय तापमान में कमी दर्ज की जाती है और दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है तेज धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग नेबताया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी राज्यों में बहुत काम दिखेगा इसीलिए कम होने की संभावना बहुत कम है। उत्तर भारत के कई राज्यों का तापमान 35 से 35 डिग्री तक डर दर्ज किया जा चुका है।

वही मध्य भारत के के राज्यों में भी तापमान 35 डिग्री तक पहुंच चुका है।भीषण गर्मी की दस्तक देर से होने की संभावना है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में दूसरे हफ्ते के अंत में और चौथे हफ्ते की शुरुआत में मौसम बदल सकता है। जिस तरह फरवरी में मौसम एक जैसा नहीं रहा यह ट्रेंड मार्च में भी बना रह सकता है। लेकिन कुछ राज्यों में अभी से ही तापमान में वृद्धि होने लगी है जिससे तेज गर्मी का एहसास भी होने लगा है। कि इस बार होली का त्योहार 24 से 25 मार्च तक मनाया जाएगा, इस प्रमुख त्योहार के पहले भी मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *