सार :
भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत समेत, पूर्वी और मध्य भारत में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 मार्च तक उत्तर भारत के राज्य पूर्वी यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश के जिले और पूर्वी राज्यों जैसे; अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।और अब इन हिस्सों में हवा का रुख भी बदलने लगा है यानी मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। लगभग 20 मार्च तक पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर भारत मौसम की जानकारी :
उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। यहां अब तेज़ धूप निकलने लगी थी जिसने लोगों को परेशान कर रखा था। अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय हो जाने के कारण मौसम में इस तरह का अचानक बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने बारिश की गतिविधियां को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में और सटे हुए राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, साथ ही कहीं कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। अगले कुछ दिनों तक दिन में धूप देखी जा सकती है और रात के समय बहुत हल्की ठंड महसूस हो सकती है। इस बीच न्यूनतम तापमान ठंडी हवाओं से रात में ठंडक भी बढ़ सकती है।
उत्तर भारत में मौसम का बदलाव लगातार जारी है। रोज मौसम में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहे है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों समेत यूपी में 19 मार्च से मौसम फिर बदल सकता है। 19 और 20 मार्च को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश होने की संभावना जारी की है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में जानकारी साझा की गई है। अभी उत्तर प्रदेश में हवाओं की रफ्तार में बदलाव नजर आ रहा है। प्रदेश में 15 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहा लेकिन अब इसके साथ ही 16 मार्च को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान अभी मौसम साफ रहने के आसार हैं। लेकिन जल्द ही मौसम में बदलाव हो जायेंगे। 17 और 18 मार्च तक भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं 19 मार्च से मौसम बदल सकता है। 19 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में 19 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, होगी और बिजली गिरने तथा 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज़ :
भारतीय मौसम विभाग में मध्य प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि जबलपुर ऑल मंडल सहित 20 जिलों में आज से मौसम बदलने वाला है और बारिश की संभावना है। इस दौरान सतना, डिंडोरी , जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के जिलों में भी वर्षा होगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि 16, 17 और 18 मार्च को कहीं-कहीं बादल छाए रहने की संभावना है और तेज हवाएं चलने की संभावना है कहीं बारिश हो सकती है ता तो कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट भी होगी। मौसम में बदलाव 16 मार्च यानी आज से देखा जाने लगा है हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है। और आगे यह 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके कारण दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है।
मध्य प्रदेश के मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को मौसम का पूर्वानुमान जारी करके आगे आने वाले दिनों में मौसम के हालात के बारे में बताया गया है। हवाओं की रफ्तार बढ़ने से पूर्वी मध्य प्रदेश की तरफ नमी मिल रही है। मौसम पूर्वानुमान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने लगेगा। शनिवार को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, यह बदलाव आज सुबह से देखा जाने लगा है।

मध्य भारत में रविवार को जबलपुर, शहडोल के साथ नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में भी बारिश की संभावना है। साथ ही तेज रफ्तार हवाओं के साथ डिंडौरी, छिंदवाड़ा और मंडला जिले में ओले गिर सकते हैं। सोमवार को नर्मदापुरम, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा। डिंडौरी, पांढुर्ना एवं मंडला जिले में भी ओले गिर सकते हैं यानी पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश का दौर अभी बना रहेगा। मंगलवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश की गतिविधियां हो सकती है।
पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम :
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के पास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है एवम सक्रिय वैस्टर्न डिस्टरबेंस से देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश से मध्यम बारिश की गतिविधियों से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया मे अगले 24 घंटे में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजधानी दिल्ली के कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, जो बीती रात से देखा जाने लगा है। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ साथ कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखी गई है। देखते है देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।के उत्तर भारत के राज्यों और मैदानी इलाकों में गर्मी की शुरुआत हो गई थी, हालांकि, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी शुरु हो चुकी है।
मौसम विभाग की मानें तो मौसम के पैटर्न में बार बार बदलाव हो रहे है जिससे आज यानी 15 मार्च को उत्तर भारत के राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश की गतिविधियां साथ ही हिमपात भी देखने को मिलेंगा। वहीं, मैदानी इलाकों में भी जल्द ही मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमालयी क्षेत्र ,पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज यानी 15 से 18 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलने वाली है जिसका असर आसपास के राज्यों पर भी होगा। इसी के साथ, मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में अगले आने वाले दिनों तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
वही मध्य भारत के के राज्यों में भी तापमान 35 डिग्री तक पहुंच चुका है।भीषण गर्मी की दस्तक देर से होने की संभावना है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में दूसरे हफ्ते के अंत में और चौथे हफ्ते की शुरुआत में मौसम बदल सकता है। जिस तरह फरवरी में मौसम एक जैसा नहीं रहा यह ट्रेंड मार्च में भी बना रह सकता है। लेकिन कुछ राज्यों में अभी से ही तापमान में वृद्धि होने लगी है जिससे तेज गर्मी का एहसास भी होने लगा है। कि इस बार होली का त्योहार 24 से 25 मार्च तक मनाया जाएगा, इस प्रमुख त्योहार के पहले भी मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
