सार :
होली का त्यौहार बीत चुका है और गर्मी की शुरुआत भी हो चुकी है जैसा की मौसम विभाग ने आगाह किया था कि होली के त्यौहार के बाद गर्मी अच्छी तरह से शुरू हो जाएगी। वैसा साफ नजर आ रहा है तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा चुका है और तेज धूप की वजह से लोगों का अभी से ही घरों से बाहर निकलना दूबर हो गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए रहने की खबरें भी सामने आई है, इसके बावजूद भी तापमान में कमी नजर नहीं आ रही। आईए जाने कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और कब से होगी भीषण गर्मी की शुरुआत।
विस्तार :
बीते दिनों लोगों ने होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया। भारत में होली के त्यौहार की अलग ही धूम होती है हर जगह लोग होली के रंगों में रंगे होते हैं। यह त्योहार होली खत्म होने के बाद भी कुछ दिनों तक चलता रहता है। इस बार भी लोगों ने होली बड़ी धूमधाम से मनाई चारों तरफ लोग रंगों में रंगे दिखाई दिए। इस बार होली के त्योहार पर मौसम ने भी आंख मिचौली का खेल खेला। कहीं लोगों ने बारिश के बीच होली मनाई, तो कहीं आसमान में बादल छाए रहे, तो कहीं तेज धूप के बीच होली का त्यौहार मनाया। होली के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की खबरें भी सामने आई हैं। तो कहीं आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी तापमान में कमी नहीं आई है। जहां पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिखाई दे रहा है। वहां गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है और तापमान में उछाल देखा जा रहा है।
उत्तर भारत में मौसम का मिजाज :
देश की राजधानी दिल्ली में होली के दूसरे दिन यानी आज, 26 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान आज 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है कुछ दिनों में इसमें और इजाफा हो सकता है। बता दें कि महीने के आखिरी दिनों में राजधानी में भी बारिश के आसार हैं। 29 से 30 मार्च के बीच बारिश या आंधी की संभावना है। वहीं बीच के दिनों में बादलों की आंख मिचौली बनी रहेगी। मौसम सामान्य बना रहेगा और हल्के-हल्के तापमान में बढ़त देखी जाएगी। आज की बात करें तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जो महीने के आखिर तक 21 और 37 डिग्री पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। और अगर देश के पहाड़ी राज्यों पर मौसम के हालात की बात करें तो 26 मार्च यानी आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में यानी कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश संभव है और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान इसमें वृद्धि होगी। 27 से 29 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
मध्य भारत में मौसम के मिजाज :
भारतीय मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि आज पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों के साथ साथ मध्य भारत में आंधी-तूफान आने के आसार हैं और यह आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाओं से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लगातार बदलती मौसमी दशाओं के चलते पिछले कुछ दिनों से गंगा के तटीय मैदानों में मौसम के तेवर अलग ही देखने को मिले हैं। वहीं बदलती मौसमी दशाओं के चलते बारिश के साथ ही तूफान और ओलावृष्टि का दौर जारी है, जिस कारण स्थानीय किसानो की हालत नाजुक हो गई है क्योंकि खेतो में कटी फसलें रखी हैं। जिससे नुकसान होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी, तेज हवा के चलने की संभावना है। वहीं देश के पूर्वी राज्यों छत्तीसगढ़ और झारखंड में मौसम खराब रहने की संभावना है। हाल ही में सक्रिय हुआ ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मध्य भारत के राज्यों जैसे मध्य प्रदेश ,गुजरात ,महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जहां पश्चिमी विक्षोभ और मौसम के दूसरे सिस्टम का असर नहीं है वहां गर्मी की शुरुआत हो चुकी है दिन का तापमान तेज धूप निकलने से बढ़ रहा है और रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों का तापमान 35 से 35 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान इसी महीने कहीं कहीं 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बार भी भीषण गर्मी पढ़ने की संभावना है। मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पूर्वी हवा उत्तरी हवा को आने से रोक रही है। इससे यह हो रहा है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद भी उत्तर से ठंडी हवा मध्य भारत के राज्यों तक नहीं आ पा रही है। इसका कारण रात के तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जा रही।
देश में आने वाले दिनों में कहां कहां होगी बारिश :
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की खबरें भी सामने आई हैं। तो कहीं आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी तापमान में कमी नहीं आई है। जहां पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिखाई दे रहा है। वहां गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है और तापमान में उछाल देखा जा रहा है। मौसमी दशाओं के चलते पिछले कुछ दिनों से गंगा के तटीय मैदानों में मौसम के तेवर अलग ही देखने को मिले हैं। वहीं बदलती मौसमी दशाओं के चलते बारिश के साथ ही तूफान और ओलावृष्टि का दौर जारी है, जिस कारण स्थानीय किसानो की हालत नाजुक हो गई है क्योंकि खेतो में कटी फसलें रखी हैं। जिससे नुकसान होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी, तेज हवा के चलने की संभावना है।26 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान आज 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है कुछ दिनों में इसमें और इजाफा हो सकता है।
होने वाली है भीषण गर्मी की शुरुआत :
गर्मी की शुरुआत कई राज्यों में हो चुकी है, जहां पश्चिमी विक्षोभों का असर दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है की होली के बाद देश के सभी राज्यों में गर्मी का आगमन हो जाएगा। वही बंगाल की खाड़ी के समीप उत्पन्न चक्रवाती परिसंचरण के कारण मध्य भारत और पूर्वी भारत के राज्यों पर बारिश और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। आज मौसम विभाग ने मध्य भारत के कई राज्यों समेत पूर्वी राज्यों और दक्षिण भारत के राज्यों के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है।उत्तर भारत के कई राज्यों का तापमान 35 से 35 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान इसी महीने कहीं कहीं 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बार भी भीषण गर्मी पढ़ने की संभावना है। मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पूर्वी हवा उत्तरी हवा को आने से रोक रही है। इससे यह हो रहा है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद भी उत्तर से ठंडी हवा मध्य भारत के राज्यों तक नहीं आ पा रही है। इसका कारण रात के तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जा रही।
