सार :

देश में मौसम के हाल की बात करें तो अप्रैल का महीना भी अपने अंतिम दिनों में है। इस माह में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिले। अप्रैल की शुरुआत में गर्मी देखी गई तो, फिर लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए जिनके वजह से तापमान में गिरावट हुई गर्मी से राहत मिली, मौसम सुहावना बना रहा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर भी धीरे धीरे गर्मी में इजाफा होता रहा है। अब मौसम विभाग द्वारा उत्तर भारत में हीटवेब का अलर्ट भी जारी किया गया है। आईए जानते हैं पूरी ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

देश के कुछ राज्यों उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक झुलसाने वाली गर्मी का सितम शुरू हो चुका है तो वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों और पहाड़ी राज्यों में बारिश होने के कारण मौसम में नरमी बनी हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है । इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यानि देश के हर हिस्से में मौसम के मिजाज अलग अलग हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराण्ड में बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में भी मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं अभी बारिश के बाद इस पूरे हफ्ते बारिश होने के कोई आसार नहीं है। दिल्ली में गर्मी बढ़ने की आशंका है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस तरह देश के कई राज्यों में तापमान इस हफ्ते 40 डिग्री के पार हो सकता है।

अब अगर हम देश के अन्य राज्यों की बात करें तो 23 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में 26 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं 23 अप्रैल यानी आज उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, चमक के साथ बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के चलने एवम साथ ही बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तर भारत के इन राज्यों में प्रचंड गर्मी :

दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी बढ़ने की आशंका है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि दिल्ली में कल यानी 23 अप्रैल को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में एक अंक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में एक अंक की बढ़त हो सकती है। दिल्ली का मौसम 27 अप्रैल तक ऐसा ही रहने वाला है। इस बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को तेज हवाओं की गतिविधियां देखी जानें की संभावना जताई है। यानी कुल मिलाकर दिल्ली में दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम को मौसम सुहावना रहने और गर्मी से फिलहाल राहत रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पूर्वी राज्यों में अभी उत्तर-पछुआ हवा चल रही है। हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटा बनी हुई है। तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जिससे कि यहां हीटवेब का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

मध्य भारत में मौसम की जानकारी :

अगर हम मध्य भारत के राज्यों में मौसम की बात करें तो 23 और 24 अप्रैल को मौसम सामान्य हो जाएगा। इस बीच तेज़ हवाओं के 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा सौराष्ट्र, कच्छ और बिहार में लू चलने की आशंका है। वहीं इस ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस से 23 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 22 और कहीं कहीं 24 अप्रैल तक इस नए पश्चिमी विक्षोभ का असर ख़त्म हो जायेगा, तब देश के सभी राज्यों में एक बार फिर तेज़ गरमी पढ़ने लगेगी और लू चलने की भी चेतावनी है। तब तक लोगों को राहत है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 22 अप्रैल तक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो जायगा और धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

देश के इन राज्यों में हीटवेब का अलर्ट जारी :

मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड में लू के दिनों की अधिक संख्या का रह सकती है। कुछ स्थानों पर 20 से भी अधिक दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। गर्मी बढ़ने से बिजली ग्रिड पर भी दबाब बढ़ सकता है, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पूर्वी राज्यों में अभी उत्तर-पछुआ हवा चल रही है। हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटा बनी हुई है। तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जिससे कि यहां हीटवेब का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना :

देश में दो अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल रहा है कुछ राज्यों में प्रचंड गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और हीटवेव के अलर्ट कर दिए गए हैं तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में 26 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं 23 अप्रैल यानी आज उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, चमक के साथ बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के चलने एवम साथ ही बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 23 से 24 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

अब अगर हम देश के अन्य राज्यों की बात करें तो 23 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। 23 से 26 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात उत्तरी कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में 23 अप्रैल को हल्की से माध्यम बारिश संभव है। वहीं कल यानी 24 अप्रैल को भी इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

कैसा रहेगा मई का महीना :

मौसम विभाग ने मई के महीने में मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि मई का महीना बहुत गर्म रहने वाला है। अभी कोई नए पश्चिमि विक्षोभ की संभावना नजर नहीं आ रही है। लेकिन अगर पश्चिमी विक्षोभ भी आया तो तापमान में ज्यादा कमी नहीं दिखाई देगी। मौसम विभाग के अनुसार मई के महीने का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है, यानी इस महीने मैं लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा और हीटवेव्स से बचाव करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार मई में लगभग 20 दिनों तक हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *