सार :

देश के मौसम में अभी तक लगातार बदलाव देखा गया है। अप्रैल का महीना भी खत्म होने को है, अप्रैल में मौसम के दो अलग अलग रूप देखने को मिले थे। सक्रिय हो रहे नए नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कभी बारिश, बर्फबारी तो कहीं ओलावृष्टि जैसी स्थितियां पैदा हो रही थी तो कहीं तेज़ गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। अब मौसम में स्थिरता नज़र आने वाली है और तापमान बढ़ने वाला है। आईए जानते हैं पूरी ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

देश में मौसम के हाल की बात करें तो अप्रैल का महीना भी अपने अंतिम दिनों में है। इस माह में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिले। देश के कुछ राज्यों उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक झुलसाने वाली गर्मी का सितम शुरू हो चुका है तो वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों और पहाड़ी राज्यों में बारिश होने के कारण मौसम में नरमी बनी हुई है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं अभी बारिश के बाद इस पूरे हफ्ते बारिश होने के कोई आसार नहीं है। दिल्ली में गर्मी बढ़ने की आशंका है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस तरह देश के कई राज्यों में तापमान इस हफ्ते 40 डिग्री के पार हो सकता है। मध्य भारत के राज्यों में मौसम की बात करें तो 23 और 24 अप्रैल को मौसम सामान्य हो जाएगा। इस बीच तेज़ हवाओं के 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली का मौसम 27 अप्रैल तक ऐसा ही रहने वाला है। इस बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को तेज हवाओं की गतिविधियां देखी जानें की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत और उत्तर भारत के सभी हिस्सों में 24 अप्रैल तक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो जायगा और धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। यानी अब प्रचंड गर्मी की दस्तक होने ही बाली है और तापमान जल्द ही 40 के पार चला जायेगा। अगर हम देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पूर्वी राज्यों में अभी उत्तर-पछुआ हवा चल रही है। हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटा बनी हुई है।

उत्तर भारत के इन राज्यों में सूरज उगलेगा आग :

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब उत्तर भारत में भी जोरो की गर्मी शुरु हो चुकी है। यूपी, बिहार, समेत राजधानी भी इससे अछूती नहीं है। बिहार के कुछ हिस्सों में तो प्रचंड गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और हीटवेव के अलर्ट कर दिए गए हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को तेज हवाओं की गतिविधियां देखी जानें की संभावना जताई है। यानी कुल मिलाकर दिल्ली में दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम को मौसम सुहावना रहने और गर्मी से फिलहाल राहत रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि 24 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है । दिल्ली में गर्मी बढ़ने की आशंका है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस तरह देश के कई राज्यों में तापमान इस हफ्ते 40 डिग्री के पार हो सकता है।

देश के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जिससे कि यहां हीटवेब का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। इसके कारण दिन में काफी गर्मी हो रही है, धूप में काफी जलन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन शाम और सुबह को मौसम थोड़ी में थोड़ी राहत मिल जाती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पारा अभी दो से तीन डिग्री और बढ़ सकता है। यानी लोगों को जल्द ही प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अनुसार 24 अप्रैल तक इस नए पश्चिमी विक्षोभ का असर ख़त्म हो जायेगा, तब देश के सभी राज्यों में एक बार फिर तेज़ गरमी पढ़ने लगेगी और लू चलने की भी चेतावनी है।

मई में कैसा रहेगा गर्मी का मिजाज़ :

देश के मौसम में अभी तक लगातार बदलाव देखा गया है। अप्रैल का महीना भी खत्म होने को है, अप्रैल में मौसम के दो अलग अलग रूप देखने को मिले थे। मौसम विभाग ने मई के महीने में मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि मई का महीना बहुत गर्म रहने वाला है। अभी कोई नए पश्चिमि विक्षोभ की संभावना नजर नहीं आ रही है। लेकिन अगर पश्चिमी विक्षोभ भी आया तो तापमान में ज्यादा कमी नहीं दिखाई देगी। मौसम विभाग के अनुसार मई के महीने का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है, यानी इस महीने मैं लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा और हीटवेव्स से बचाव करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार मई में लगभग 20 दिनों तक हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों पर कैसा रहेगा मौसम का हाल :

देश के पहाड़ी राज्यों का मौसम तो सुहावना बना यहां लगातार बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में 26 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं 23 अप्रैल यानी आज उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, चमक के साथ बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के चलने एवम साथ ही बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 23 से 24 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 24 अप्रैल तक नहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा और फिर तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और गर्मी दस्तक दे देगी। लेकिन इससे पहले इन सभी राज्यों में बारिश के साथ साथ बिजली चमकने ,तेज़ हवाओं के चलने और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

कब होगा मॉनसून का आगमन ?

मौसम विभाग ने मॉनसून की फोरकास्ट के हिसाब से बताया है कि इस बार देश में मॉनसून जल्द आने की संभावना है। साथ ही भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, अब तक मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मॉनसून को लेकर पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। लेकिन मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा सामान्य मॉनसून की बात कही थी। पंजाब में 13 से लेकर 15 तक बारिश की संभवाना जताई है। अधिकांश मौसम मॉडल भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक सकारात्मक चरण का सुझाव देते हैं जो प्रशांत क्षेत्र में ला नीना के गठन के साथ मेल खाता है।

मानसून की पृष्ठभूमि में इन घटनाओं का एक साथ अस्तित्व यह दर्शाता है कि ये कारक आमतौर पर जुलाई से सितंबर तक अनुभव की जाने वाली चरम मानसून स्थितियों को बढ़ा सकते हैं।इस अवधि के दौरान, मानसून का निम्न स्तर, या अवसाद, पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी भारत और उत्तरी अरब सागर की ओर एक विस्तारित और स्थिर प्रक्षेप पथ का अनुसरण करने की उम्मीद है। इससे इन क्षेत्रों में वर्षा में वृद्धि का पता चलता है, जो मुख्य रूप से मानसून के मौसम की ऊंचाई के दौरान मानसून के कम होने के कारण होता है।स्काईमेट को दक्षिण, पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में पर्याप्त अच्छी बारिश की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *