सार :
अप्रैल का महीना बीतने वाला है और गर्मी में भी बढ़ोतरी हो गई है। तापमान 40 डिग्री के पार जाने लगा है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया तो, कहीं अभी भी आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को बारिश की आस लगी है ,लेकिन अब सभी राज्यों में प्रचंड गर्मी की शुरुआत होने जा रही है। मई महीने की शुरुआत से ही यह तेज गर्मी सताने लगेगी। वही मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसका असर कुछ राज्यों में दिख सकता है आईए जानते हैं मौसम की खबर विस्तार में।
विस्तार :
देश में गर्मी अब अपने चरम पर आने को तैयार है। अभी तक तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में नर्मी बनी हुई थी, लेकिन अभी मौसम शुष्क है और तापमान चढ़ने लगा है। देश के सभी राज्यों में अब तेज़ गरमी पढ़ने लगी है, कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40° के पार हो चुका है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच हो चुका है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसका असर कुछ राज्यों में दिख सकता है। उन्होंने बताया है कि 26 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 26 अप्रैल को मौसम विभाग द्वारा बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ जिलों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट किया गया है।
अगर हम बारिश की बात करें तो 24 घंटों के दौरान, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सक्रिय हो रहे नए नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कभी बारिश, बर्फबारी तो कहीं ओलावृष्टि जैसी स्थितियां पैदा हो रही थी तो कहीं तेज़ गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है लेकिन कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने मई के महीने में मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि मई का महीना बहुत गर्म रहने वाला है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम :
अगर हम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां का मौसम भी शुष्क बना हुआ है अभी कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क ही बना रहने की संभावना है राजधानी दिल्ली में बारिश जैसी गतिविधियां देखने को अभी नहीं मिलेंगी। यहां का तापमान भी बढ़ रहा है तेज गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मई के महीने में यह तापमान और भी बढ़ने की संभावना है। अगर हम पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो महाराष्ट्र, तटीय ओडिशा, मणिपुर, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारो जैसी बारिश की गतिविधियां देखी गई है।
गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति उत्पन्न देखी गई। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है जिसमें यूपी, बिहार, झारखंड के कुछ जिलों समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में ऐसा देखा जा सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
पहाड़ी राज्यों का मौसम :

हिमालय क्षेत्र के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसके चलते 26 से 28 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। 26 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में और 26 से 27 अप्रैल के बीच हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। 26 और 27 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में बिजली, गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यानि पहाड़ी पट्टी वाले राज्यों में अभी मौसम सुहावना बना रहेगा। 26 अप्रैल को राजस्थान में, 26 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 27 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम :
मध्य भारत के राज्यों में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है और गर्मी दस्तक दे चुकी है। तो वहीं उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। बीते दिन हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हुई। लेकिन जल्द ही यहां के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान बढ़ने की उम्मीद है। वैसे तो अब बारिश संभव नहीं है लेकिन दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों और उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।
नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना :
एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में आज से सक्रिय हो यह आने वाले दिनों में देश के मौसम में फिर से बदलाव करेगा। यानी 26 से 28 अप्रैल तक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर अलग-अलग राज्यों में देखा जा सकता है और 26 से 28 अप्रैल तक अलग-अलग राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। 27 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में बिजली, गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 26 अप्रैल को राजस्थान में, 26 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 27 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मई में पड़ेगी प्रचंड गर्मी :
मौसम विभाग के अनुसार मई के महीने का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है, यानी इस महीने मैं लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा और हीटवेव्स से बचाव करना होगा। अप्रैल का महीना बीतने वाला है और गर्मी में भी बढ़ोतरी हो गई है। तापमान 40 डिग्री के पार जाने लगा है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया तो, कहीं अभी भी आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को बारिश की आस लगी है ,लेकिन अब सभी राज्यों में प्रचंड गर्मी की शुरुआत होने जा रही है।
