सार :
देश में मौसम अलग अलग तेवर दिखा रहा है। कहीं बारिश बर्फबारी और तेज हवाएं, तो कहीं तेज गर्मी पड़ रही है। जहां भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का दौर चालू है। यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में तो बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसका उल्टा हम मैदानी राज्यों में देख सकते हैं। जहां सूरज आग उगल रहा है और प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों का दिन के समय घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है। ऐसे में देश में दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। मई का महीना शुरू हो चुका है जिसकी शुरुआत मैदानी राज्यों में प्रचंड गर्मी से हुई। तो आईए जानते हैं आगे की खबर विस्तार में।
विस्तार :
देश के हर राज्य में मौसम अपने अलग-अलग तेवर दिखा रहा है। मौसम में यह बदलाव लगातार सक्रिय हो रहे नए-नए पश्चिमि विक्षोभ के कारण हो रहा है। अभी एक चक्रवर्ती परिसंचरण हिमालय के हिस्सों में बना हुआ है। जिसके कारण भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर ,हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश जैसी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। कुछ समय पहले जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिससे कई जगह जानमाल की हानि भी हई। जिसका असर साफ-साफ देश की राजधानी दिल्ली में भी देखा जा रहा है। यहां का मौसम भी सुहावना बना हुआ है ठंडी हवाओं के चलते तापमान में कमी आई है और गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में इस हफ्ते तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है जो आगे बढकर तेज गर्मी का एहसास दिलाएगा। मैदानी इलाकों में हीटवेव और तेज़ गर्मी से कुछ राहत मिली हुई है। कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद भूस्खलन भी मुसीबत बना हुआ है।
अब अगर हम देश के अन्य राज्यों की बात करें तो यहां गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार तो 4 मई को महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में हीटवेव चलने की आशंका है। मई के महीने की शुरुआत भीषण गर्मी से हुई है। अभी से ही कुछ राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। जो सामान्य से ज्यादा है। इस बार देश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना भी जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने मई के महीने में बारिश की गतिविधियां होने की संभावना भी जताई है। राजधानी में आज का तापमान कल से 3 प्वाइंट ज्यादा रह सकता है।
फिर बदलेगा उत्तर भारत के राज्यों का मौसम :

जैसा कि हम जानते हैं देश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। अब मौसम विभाग ने एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी देते हुए उत्तरी राज्यों को सतर्क किया है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने वाला है। जिसके चलते मौसम में एक बार फिर से नरमी देखी जाएगी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।मौसम में यह बदलाव 6 मई से 8 मई के बीच देखने को मिलेगा। जिसका असर आज से ही दिखेगा। आज तेज हवाओं के चलने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वही रविवार, सोमवार को कई बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम :
राजधानी दिल्ली में बीते दिन बारिश और तेज़ हवाओं की गतिविधियां देखी गई है। दिल्ली में बादल के बरसाने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई यानि आज दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास दर्ज़ किया जा सकता है। बीते दिन 3 मई को यहां बारिश हुई जिससे मौसम में नर्मी आई। आज का तापमान कल से 3 प्वाइंट ज्यादा रह सकता है। पहाड़ों पर मौसम नर्म बना हुआ है जिसका असर राजधानी पर बार बार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आज तेज़ सतही हवाएं चलेंगी और अब हर दिन तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है। शनिवार और रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है यानी वीकेंड में यहां हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां की संभावना है लेकिन तापमान में बड़ी बढ़त देखी जा सकती है। वीकेंड के बाद से दिल्ली में फिलहाल तेज हवाओं या बारिश की संभावना नहीं है।
मध्य भारत समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी :
मौसम विभाग ने बताया है कि मई के महीने में लगभग 20 दिनों तक और इससे ज़्यादा देश के अलग अलग राज्यों में लू चलने की संभावना है साथ ही इस महीने में तापमान 45 डिग्री और इसके ऊपर भी जा सकता है। तेज़ गर्मी का माहौल तो चल ही रहा है साथ ही चुनावी माहौल भी गर्माया हुआ है इस समय देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग तारीख़ों में बोटिंग चालू है। देश के पहाड़ी पट्टी वाले राज्यों और कुछ अन्य ऐसे राज्यों को छोड़ लगभग सभी राज्यों में तेज गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बिहार में बुधवार को अधिकतम तापमान शेखपुरा में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अप्रैल महीने में मध्यप्रदेश का रीवा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। मई में भी गर्मी का तांडव इसी तरह देखा जाएगा।
भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर की कई नदियों का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते दिल्ली में 3 मई तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं 3 मई और 7 मई को दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और छिटपुट बर्फबारी हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आज 2 मई को महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव चलने की आशंका है।
मौसम विभाग की मानें तो देश के कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना हैं। वहीं भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने मई के महीने में देश में 91-109 % बारिश होने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने कल रिपोर्ट जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, मई के महीने में पश्चिमी भारत में लू की स्थिति 5-8 दिन तक बनी रहेगी। इस समय देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग तारीख़ों में बोटिंग चालू है। जिसमें कई राज्यों में कम बोटिंग देखने को मिल रही है जिसका एक अहम कारण गर्मी को भी बताया जा रहा है कि दिन के समय तेज़ गर्मी और लू चलने की वजह से लोग बोट डालने नहीं जा पा रहे । अभी भी कुछ राज्यों में मतदान बाक़ी है और आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी। अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि किस राज्य में कितनी बोटिंग होती है और मौसम का इस पर क्या असर होता है।
