सार :

देश के सभी राज्यों में तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है। भारत के कई राज्य लू की चपेट में आ गए हैं। जहां मध्य और उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। वहां अब मौसम ने करवट ले ली है। गर्मी से कुछ राहत के आसार नजर आ रहे है। मध्य भारत के राज्यों और उत्तर भारत के बिहार , यूपी में बीते दिन रात से मौसम बदलता नजर आया। यहां आसमान में बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार बढ़ गई जिससे कि गर्मी में कमी आई, तो आईए जानते हैं पूरी ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

भारत में तेज गर्मी ने अब अपने पैर पसार लिए हैं। पहाड़ी राज्यों और कुछ अन्य राज्यों को छोड़ लगभग सभी राज्यों में तेज गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी गई है। उत्तर भारत में तेज गर्मी पड़ने लगी है तो पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में आंधी ,तूफान, बारिश देखने को मिल सकती है।मई के महीने में गर्मी की तपिश इतनी बढ़ गई है कि लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम में नरमी बनी हुई है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मई के महीने में मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए बताया था कि मई का महीना बहुत गर्म रहने वाला है। जो साफ साफ दिखाई दे रहा है। मई शुरु होते ही गर्मी ने भारत के कई राज्यों को हीटवेव की चपेट मे ले लिया है। राजधानी दिल्ली में 5 मई को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार दिल्ली का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

मौसम विभाग द्वारा हीटवेव के चलते सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार मई के महीने का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है, यानी इस महीने मैं लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा और हीटवेव्स से बचाव करना होगा।मध्य भारत के राज्यों और उत्तर भारत के बिहार , यूपी में बीते दिन रात से मौसम बदलता नजर आया। यहां आसमान में बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार बढ़ गई जिससे कि गर्मी में कमी आई।

मध्य भारत के इन राज्यों में बदला मौसम :

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आज 5 और 6 मई को महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव चलने की आशंका जताई है। लेकिन इन राज्यों में पश्चिमी भाग में बारिश की गतिविधियां और तेज़ हवाओं के साथ आंधी तूफान जैसी स्थितियां बनने की सम्भावना है। वहीं पश्चिम बंगाल में हवा का रुख बदल गया है। अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। रविवार से कोलकाता में भी  बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से बुधवार तक राज्य के सभी जिलों में बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य के लोगों को अगर बारिश होती है तो गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने तो बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, यूपी के कुछ जिलों में गरम लपटें चलने का अलर्ट भी जारी कर दिया है। बता दे कि अप्रैल महीने में मध्यप्रदेश का रीवा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। देश में कई शहरों में हीट वेव की स्थिति है इस बार हीट वेव के दिन भी अधिक होने वाले हैं। इस बीच एक शोध में सामने आया है कि लगातार हीटवेव की स्थिति बनी रहने से जान का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए मौसम विभाग द्वारा हीटवेव के चलते सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार मई के महीने का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है,

राजधानी दिल्ली में गरमी की मार :

देश की राजधानी दिल्ली में अब मई वाली गर्मी शुरू हो चुकी है और अब इस मौसम में किसी राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में अभी लू पर कोई अपडेट नहीं दिया है लेकिन अब गर्म हवाओं का एहसास होने लगा है। दिल्ली में 8 मई तक आसमान साफ रहेगा यानी चिलचिलाती धूप परेशान करेगी। 9 मई को राजधानी दिल्ली में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इस बीच पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम में नरमी बनी हुई है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मई के महीने में मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए बताया था कि मई का महीना बहुत गर्म रहने वाला है।

किन राज्यों में बारिश की संभावना :

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए चक्रवाती परिसंचरण का असर कई राज्यों में देखने को मिलने वाला है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 और 8 मई को हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है, जबकि 7 और 10 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं लगभग 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं 6 से 9 मई के बीच ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने 5 और 6 मई को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी होने की संभावना जताई है। गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, झारखंड और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर लू की स्थिति संभव है। वहीं 5 और 6 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं सिक्किम में 5 मई को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत के राज्यों में बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत :

देश के उत्तरी राज्यों में प्रचंड गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। देश के इन राज्यों में मई के महीने में तेज गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है, लेकिन मई के महीने में यहां बारिश की गतिविधियां भी देखी जाएगी। जिससे कि लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं जो बीते दिन से देखा भी जा रहा है। पश्चिम बंगाल में हवा का रुख बदल गया है। अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। रविवार को कोलकाता में भी कहीं कहीं बारिश की गतिविधियां देखी गई है। सोमवार से बुधवार तक राज्य के लगभग सभी जिलों में बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य के लोगों को अगर बारिश होती है तो गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

मई में गर्मी होगी चरम पर फिर भी दिखेगा बदलाव :

मई शुरु होते ही गर्मी ने भारत के कई राज्यों को हीटवेव की चपेट मे ले लिया है। देश में कई शहरों में हीट वेव की स्थिति है इस बार हीट वेव के दिन भी अधिक होने वाले हैं। इस बीच एक शोध में सामने आया है कि लगातार हीटवेव की स्थिति बनी रहने से जान का खतरा बढ़ जाता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 6 मई से प्री-मानसून का दौर शुरू होने की उम्मीद है। नॉर्थईस्ट के राज्यों में 4 मई से 9 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। नॉर्थ इंडिया यानी बिहार, झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *