सार :

देश के सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। लेकिन अभी भी देश में दो तरह के मौसम देखे जा रहे हैं। कहीं बारिश हो रही है और मौसम सुहावना है। तो कहीं भीषण गर्मी पढ़ने के बात भी बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जताते हुए चेतावनी दी है की मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी पढ़ने की संभावना है। तो वहीं मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ती नज़र आ रही हैं। तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

देश में गर्मी ने रिकॉर्डतोड़ दिया है आधे से ज्यादा राज्य एल की चपेट में आ रहे हैं। लगभग सभी राज्यों में सामान्य से ज्यादा गर्मी पढ़ रही है। तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बीते दिन मध्य प्रदेश में तापमान ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया। सूरज के आग उगलने से दिन के समय बाजार, सार्वजनिक स्थल सूने पड़े रहे। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों लू की चपेट में हैं. मौसम विभाग की मानें तो 23 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का दौर जारी रहेगा। वहीं केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में तूफान के आने की चेतावनी दी गई है। जिससे जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव देखा जाएगा। लेकिन देश के उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में इसका असर देखा जाएगा या नहीं इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखा शुरू कर दिया है| मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस हफ्ते तापमान 44 के पार जाएगा और तेज़ व गर्म सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ‘लू’ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यहां का तापमान अपने चरम पर पहुंच चुका है। दिल्ली का न्युनतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है तो वहीं अधिकतम तापमान 46 के पार हो गया है। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों लू की चपेट में हैं. मौसम विभाग की मानें तो 22 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का दौर जारी रहेगा। हालात यह बन चुके हैं की मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय सावधानी बरतने की हिदायत तक दे डाली है।

भीषण गर्मी की चपेट में भारत :

देश में भीषण गर्मी का दौरा जारी है। बुधवार को देश के 18 सबसे गर्म शहरों में मध्य प्रदेश के आठ शहर शामिल है। जिनमें उज्जैन, रतलाम, दतिया, शिवपुरी, खजुराहो ग्वालियर, नौगांव और गुना शामिल रहे। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में भी तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके साथ यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों लू की चपेट में हैं. मौसम विभाग की मानें तो 22 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का दौर जारी किया गया था जो आज भी जारी रहेगा। हालात यह बन चुके हैं की मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय सावधानी बरतने की हिदायत तक दे डाली है।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच हो रही बारिश :

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में 24 और 25 मई तक लू चलने की चेतावनी दी गई है और लोगों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की हिदायत भी दी गई है। साथ ही प्रदेश में दो तरह के मौसम देखे जा रहे हैं जिसकी वजह से इस भीषण गर्मी के बीच कई हिस्सों में भारी बारिश भी देखने को मिली है। बुधवार रात गरज चमक के साथ बारिश हुई तो आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को कई जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान राजधानी भोपाल, दतिया, भिंड, मुरैना, कटनी, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, धार, रतलाम, नर्मदापुरम, खंडवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, खरगोन, देवास, मऊगंज, डिंडोरी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, मंदसौर, नरसिंहपुर, सिवनी, नीमच, बैतूल, रीवा, आदि शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जताते हुए चेतावनी दी है की मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी पढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तापमान 44.7 डिग्री रहा सीजनमें पहली बार ऐसा हुआ है जब राजधानी में दिनका तापमान देख 44 डिग्री तक दर्ज किया गया वहीं दतिया प्रदेश का सबसे गर्म और देश में तीसरा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया यहां का तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया जिससे सूरज ने आज पर और लोगोंका घरोंसे बाहर निकलना दुश्वार हो गया सार्वजनिक स्थल, बाजार आदि सभी जगह सूनापन रहा।

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट :

देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी और पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे इन राज्यों का मौसम सुहावना बना हुआ है। इतना ही नहीं पहाड़ी राज्यों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ साथ बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। 15 जून के आसपास उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। तब तक मैदानी जिलों में पारा 43 डिग्री के पार जाने की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन दिन हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है और मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

8 दिन बाद भारत में मॉनसून देगा दस्तक :

देश के 10 राज्यों में हीटवेव की स्थिति यहां पैदा हो चुकी हैं। इस बीच रविवार को दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने देश के सबसे दक्षिण हिस्से अंडमान निकोबार में दस्तक दे दी है। मानसून के यहां पहुंचने की सामान्य तिथि 21 में होती है, लेकिन यहां मानसून दो दिन पहले ही पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की खड़ी दक्षिण अंडमान सागर से मालदीप की कुछ हिस्सों और कोमोरिन इलाके में मानसून ने बादल छा गए हैं यहां अगले चार-पांच दिनों में बारिश शुरूहो जाएगी पिछले साल भी मानसून ने अंडमान कुमार दीप समूह में 19 मई को को ही दस्तक दे दी थी लेकिन केरल में मानसून 7 दिन की देरी से 8 जून को पहुंचा था। इस साल इसके 31 में को केरल में पहुंचने की भविष्यवाणी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *