सार :

देश में आज लोकसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है परिणाम के साथ ही देश में चुनावी माहौल खत्म हो जाएगा। लंबे समय से चल रहा यह सवाल भी खत्म हो जाएगा कि कौन प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के कुल 543 सीटों पर सुबह से ही रुझान आना शुरू हो गए हैं। इस बार मामला गंभीर नजर आता है यह हम कह सकते हैं कि जीतने वाली पार्टी के बीच और हारने वाली पार्टी के बीच बहुत कम सीटों का अंतर ही होगा। लोकसभा चुनाव की यह छह हफ़्ते लंबी प्रक्रिया आज चुनाव परिणाम के साथ ही समाप्त हो जाएगी। तो आईए जानते हैं पूरी ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

देश में पिछले 1 महीने से चुनावी माहौल गर्माया हुआ था। इस बार के लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूरा हुआ, 19 अप्रैल से एक जून तक चले सात चरणों के मतदान के दौरान देश में 96.8 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट किया है। इनमें महिला वोटरों की संख्या 31.2 करोड़ है। जिसमें औसतन कुल 58.58 प्रतिशत वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार के चुनाव में कई नए ट्रेंड देखने को मिला हैं, जैसे, इन चुनावों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और उनकी भागीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। पांचवें और छठे चरणों में महिला मतदाताओं की भागीदारी का प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। अगर हम घाटी की बात करें तो इस बार जम्मू-कश्मीर में लोग रिकॉर्ड स्तर पर वोटिंग के लिए निकले, जम्मू-कश्मीर में 58.55 फ़ीसदी मतदान हुआ। देश में किसकी सरकार बनेगी, किस पार्टी को कितनी सिम मिलेगी? इन सभी सवालों का जवाब कुछ घंटे में ही मिल जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना आज मंगलवार सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है और उनके रुझान भी आना शुरू हो गए हैं।

आज शाम तक प्रधानमंत्री का चेहरा साफ हो जाएगा के आखिर कौन सी पार्टी से प्रधानमंत्री बनेंगे। एग्जिट पोल में आठ एजेंसियों का पोल ऑफ पोल्स का दावा है कि इस बार एनडीए को 372, इंडिया को 146 और अन्य को 25 सीटे मिल सकती है। 2019 में एनडीए को 355 सीटें मिली थी, यूपीए को 91 और अन्य को 148 सीटें मिली थी। वहीं काउंटिंग से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कलेक्टर को डराने धमकाने के दावे पर आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया है।

इस बार 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव :

इस बार के लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूरे हुए हैं, 19 अप्रैल से एक जून तक चले सात चरणों के मतदान आज मगंलवार 4 जून को रिज़ल्ट के साथ समाप्त हो जायेंगे। वहीं हम बता दें कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को पूरा हो रहा है। इससे पहले सात चरणों में कुछ इस तरह चुनाव कराए गए:

  • पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई।
  • दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग हुई।
  • तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग हुई।
  • चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 13 मई को वोटिंग हुई।
  • पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर 20 मई को वोटिंग हुई।
  • छठे चरण में 7 राज्यों की 58 सीटों पर 25 मई को वोटिंग हुई।
  • सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को वोटिंग हुई।

आज परीक्षा के परिणाम का दिन :

पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से चुनावी माहौल गर्मी हुआ है चुनाव के बाद आज 4 जून को चुनावी परिणाम आने जा रहा है। आज मंगलवार 4 जून को सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है और उनके रुझान भी आना शुरू हो गए हैं। इन रुझानों में कांग्रेस और भाजपा यानी एनडीए और इंडिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। मामला एक तरफा नहीं है टोटल 543 में से 290 सीटें से ऊपर एनडीए के हक में जाती दिख रही हैं तो 221 से ज्यादा सीटें इंडिया को मिल रही है। अभी यह शुरुआती रुझान है दोपहर और शाम होते-होते मामला साफ हो जाएगा। सभी की सीटों के नंबर साफ हो जाएंगे लेकिन अभी शुरूआती रुझान में यह तो साफ हो गया है की दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। जो भी पार्टी जीतेगी वह बहुत ही कम मार्जिन से जीत हासिल करेगी। जिस तरह पार्टियां अपनी पार्टी को जिताने का दावा कर रही थी वैसा यहां देखने को मिल नहीं रहा है और शाम तक सभी आंकड़े साफ हो जाएंगे एवम देश को प्रधानमंत्री का चेहरा साफ हो जाएगा।

सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू :

आज सुबह 8:00 बजे से ही मत करना शुरू हो गई है। कुछ ही घंटे बाद स्थिति साफ हो जाएगी की किस पार्टी को जीत मिलेगी और कौन हारेगा किस पार्टी से प्रधानमंत्री बनेगा और किस पार्टी को और इंतजार करना होगा। इस बार मामला बहुत टक्कर का दिखाई दे रहा है कोईभी पार्टी साफ-साफ जीती नजर नहीं आ रही है। इस बार पश्चिम बंगाल बिहार और दक्षिण भारत पर सबसे ज्यादा निगाहें रहेंगी। देश को पांच हिस्सों में बताते हुए सीटों का डिवीजन करें तो सबसे ज्यादा 142 सिम पूर्वी भारत और 129 सिम दक्षिण भारत में है। सबसे ज्यादा 142सीटों वाले हिस्से पूर्व भारत में मैं पिछली बार एनडीए 92 और यूपीए 10 सीटें जीती थी। बिहार में चुनाव से ठीक पहले जेडीयू से गठबंधन और पश्चिम बंगाल में लगातार दौरे बड़े नेताओं को साथ मिलने व संदेश खाली मुद्दे को जोर शोर से उठाने का असर दिख रहा है अगर हम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बात करें तो 40 सीटों में 37 भाजपा और तीन यूपीए के पास थी मध्य प्रदेश की 29 में से 28 वह छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 9 भाजपा के पास थी यहां भाजपा इस बार भी मजबूत दिखाई दे रही है और शुरुआती रुझान के चलते मध्य प्रदेश में 27 सीटें भाजपा दो सीटें कांग्रेस को मिलती हुई दिखाई दे रही है।

सबसे बड़ा सवाल, कौन बनेगा प्रधानमंत्री ?

आज सुबह से ही मत करना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान के चलते भाजपा और कांग्रेस यानी एनडीए और इंडिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है जो भी पार्टी जीतेगी वह बहुत कम मार्जिन से जीत दर्ज करेगी। । मामला एक तरफा नहीं है टोटल 543 में से 290 सीटें से ऊपर एनडीए के हक में जाती दिख रही हैं तो 221 से ज्यादा सीटें इंडिया को मिल रही है। अभी यह शुरुआती रुझान है दोपहर और शाम होते-होते मामला साफ हो जाएगा। सभी की सीटों के नंबर साफ हो जाएंगे लेकिन अभी शुरूआती रुझान में यह तो साफ हो गया है की दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस बार कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है जैसे राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट चर्चा में चल रही है यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है इस सीट पर 3 प्रत्याशियों के बीच टक्कर मानी जा रही है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को इस सीट से दोबारा मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने उम्मेदाराम बेनीवाल को प्रत्याशी बनाया है और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के बीच मुकाबला है। बाड़मेर सीट पर कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं। अब सटीक रिज़ल्ट तो शाम तक सामने आ जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *