सार :

प्रचंड गर्मी के बाद अब मौसम में नरमी देखने को मिल रही है एवं भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मानसून की रफ्तार आगे बढ़ती नजर आ रही है मानसून आने से पहले होने वाली प्री मानसून की घटनाओं के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह प्री मानसून घटनाएं देशभर में नजर आने लगी है। अगले कुछ घंटों में और दो-तीन दिनों तक देशभर में अलग-अलग जगह बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। उसके बाद धीरे-धीरे जून 30 तक मानसून देश को कवर कर लेगा। तो आईए जानते हैं मौसम की ताज़ा ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

देश के कई राज्यों में प्री मानसून की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। जिससे तेज गर्मी के 13 दिन के लंबे सफर बाद अब थोड़ी राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बारिश होने की संभावना है। इस बार देश में भीषण गर्मी पड़ी है और गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री दर्ज किया गया जो अभी तक का देश का सबसे अधिक तापमान रहा। नए पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून की घटनाएं देखने को मिलने वाली है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बारिश होने की संभावना प्रबल है।मौसम विभाग के अनुसार, लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा सिक्किम, उप -हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार थे जो देखा भी गया। वहीं, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है इसके सक्रिय होने से राजस्थान के कई इलाकों में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में दोपहर से मौसम बिगड़ने लगा और शाम होते होते तेज़ आंधी चलने लगी जिसके साथ बारिश भी हुई। यह बारिश कहीं हल्की तो कहीं तेज़ थी। जिससे मौसम में गर्मी से राहत मिली। बताया जा रहा है कि यह नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 3 जून को दिल्ली-एनसीआर में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी होने का अंदेशा जताया था। दिल्ली में कल यानी 4 जून को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

देश को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत :

इस बार देश में भीषण गर्मी पड़ी है जहां अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री तक पहुंच गया था। इस भीषण गर्मी के बाद और नौतपा की विदाई केबाद अब देश में के मौसम में कुछ नरमी आई है जहां देश में केरल के रास्ते मानसून ने देश मेंप्रवेश कर लिया है तो वहीं अन्य मैदानी राज्यों में अब प्री मानसून की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से हवा की रफ्तार में तेजी आई है। साथ ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और कहीं कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं कहीं तेज बारिश के की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने प्री मानसून और वर्षा का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मानसूनी घटनाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है लेकिन अभी भी अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है लेकिन धीरे-धीरे बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम सुहावना होता जाएगा।

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में प्री मानसून का अलर्ट जारी :

प्रचंड और भीषण गर्मी के बाद अब देश के सभी हिस्सों में प्री मानसून की घटनाओं के होने की स्थिति पैदा हो गई है और प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार नजर आ रहे है। मानसून की बढ़ती रफ्तार के साथ मध्य प्रदेश में प्री मानसून बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है बीते 24 घंटे में प्रदेश के 24 शहरों और कस्बों में बारिश की गतिविधियां देखी गई है। दूसरी तरफ प्रदेश के कई इलाकों में अभी भी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। छतरपुर जिले के बिजावर में तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। छतरपुर सहित 12 जिलों में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं निमाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में भी तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी और प्री मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। जिसके चलते गरज चमक, तेज हवा चलने और बौछार पढ़ने की पूरी उम्मीद है एवं प्री मानसून का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन प्री मानसून की घटनाओं के कारण भीषण गर्मी से राहत मिलने के पूरे आसान नजर आ रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और यहां का तापमान अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच हो गया है।

प्री मॉनसून के बाद मॉनसून देगा दस्तक :

इतनी भीषण गर्मी के बाद अब इस गर्मी से राहत मिलने की घड़ी आ गई है। नए पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून की घटनाएं देखने को मिलने वाली है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बारिश होने की संभावना प्रबल है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। यह बारिश कहीं हल्की तो कहीं तेज़ थी। जिससे मौसम में गर्मी से राहत मिली। बताया जा रहा है कि यह नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा है तो कोई इसे प्री मानसून एक्टिविटी बता रहा है जिससे इन राज्यों में गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है। अब देश के सभी मैदानी राज्यों में भी बारिश की एंट्री होने वाली है या हम कहें कि हो गई है। बीते दिन दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान में बारिश की गतिविधियां देखी गई है साथ ही हवा की रफ्तार भी तेज रही । 30 मई को ही प्रवेश कर लिया है। लेकिन इस बार मानसून ने सिर्फ केरल के रास्ते ही प्रदेश में प्रवेश नहीं किया है। इसने पूर्वी राज्यों के जरिए भी देश में प्रवेश किया है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में आए तूफ़ान रेमल की वजह से मानसून में डिसबैलेंस नजर आया और केरल के साथ-साथ मानसून ने पूर्वी राज्यों की तरफ भी रुख कर लिया है। पूर्वी राज्यों में भी भीषण बारिश देखी जा रही है। केरल में मानसून के प्रवेश करने के लगभग 15 दिन बाद मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश करता है। इस बार भी इसी तरह के आसार नजर आ रहे हैं। लगभग 15 दिन बाद मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। 15 जून से पहले इसके मध्य प्रदेश में आने की संभावना है। जिससे कि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 21 से 30 जून तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *